Connect with us

क्राइम

सिलेंडर गोदाम में छत काटकर 16 सिलेंडर गायब करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Published

on


बिलासपुर। सुधीर कुमार कश्यप पिता तीरथ राम कश्यप उम्र 42 साल साकिन ग्रीन सिंटी खमतराई सरकंडा बिलासपुर का जो ग्राम अकलतरी थाना रतनपुर में इंण्डेन गैस गोदाम का सचालन करता हैं कि दिनांक 05.05.2023 के थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गैस गोदाम में दिनांक 27.04.2023 के दरमियानी रात में अज्ञात चोरो द्वारा गोदाम का छत को काटकर 14 नग घरेलू गैस सिलेंडर ,01 नग व्यवसायिक गैस सिंलेडर, तथा 40 नग गैस रेग्युलेटर कीमती 100000 रू को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी सहित ग्रामीण अनुभाग के प्रमुख राहुल देव शर्मा तथा सिद्धार्थ बघेल के अपराध समीक्षा बैठक में रात्रि गस्त, वाहन चेकिग, निजात अभियान सहित थाना क्षेत्र में छोटे बडे चोरी व नकबजनी के प्रकरण में स्वंय थाना प्रभारियो द्वारा मौके का निरीक्षण कार्यवाही तथा क्षेत्र के निगरानी बदमाशो तथा आद्यतन , सिरफिरे तथा संदेहीयो से पूछताछ हेतु निर्देश पर राहुल देव शर्मा एवं सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता तथा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर त्वरित थाना स्तर पर प्रआर प्रवीण कुमार पांडेय , आरक्षक रामलाल सोनवानी , आरक्षक अजय सोनी के टीम गठित कर उक्त चोरी की पतासाजी में लगाया गया टीम द्वारा त्वरित मुखबीर तैनात कर अज्ञात चोर तथा सिलेंडर के हेराफेरी आस पास के ढाबा होटल पर निगरानी रखते हुये ग्राम गढवट के आद्यतन बदमाश जग्गू बैसवाडे को कुछ दिनो से बेहिसाब खर्च करना घुमना फिरना पुलिस के नजर में दिखा संदेह के अधार पर पुलिस द्वारा तलब कर पूछताछ दौरान पुलिस को गुमराह करते रहा सक्सी से पूछताछ पर अपने 02 अन्य साथी संदीप कश्यप , प्रदीप निर्मलकर सभी निवासी गढवट के साथ पिछले 01 माह पूर्व से उक्त गैस गोदाम में चोरी का प्लानिंग कर उक्त घटना को अजांम देना बताये तथा चोरी किये गये गैस सिंलेडर को मुख्य आरोपी जग्गू बैसवाडे के पोल्ट्री फार्म गढवट से शत प्रतिशत बरामद किया गया हैं तथा उक्त तीनो आरोपीयो को गिरफतार कर दिनांक 06.05.2023 के माननीय न्यायालय में रिमाड में पेस किया गया है।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF/CIB बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही, 6 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू, बच्चों में भारी उत्साह

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Bhilai: बीकॉम की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   SBI एटीएम मशीन को तोडकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे, CCTV भी निकालकर साथ ले गया था...

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   IAS समीर बिश्नोई को अदालत लेकर पहुंची ED, सुनवाई जारी

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending