Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश आज राजनांदगांव के छुईखदान-गण्डई दौरे पर रहेंगे

Published

on

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को राजनांदगांव जिले के गण्डई में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह मां भगवती शाकम्भरी पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर छुईखदान एवं गण्डई क्षेत्र को 58 करोड़ 89 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नगर पंचायत छुईखदान एवं गण्डई में जनसामान्य को शासन द्वारा लोगों को सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का भी विधिवत शुभारंभ करेंगे।

खाद्य मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, विधायक लांजी-किरनापुर हिना कांवरे, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल सहित टिकेश्वरी पटेल, सुखदेव पटेल, विजय पाटिल, देवचरण पटेल, राजेन्द्र नायक, आत्माराम पटेल, पतिराम पटेल, बरतराम पटेल, गजेन्द्र ठाकुर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर पंचायत गण्डई के वार्ड क्रमांक-7 में 25 लाख 3 हजार रुपए की लागत से पौनी-पसारी योजना के तहत निर्मित अधोसंरचना तथा छुईखदान ब्लाॅक के ग्राम खैरबना में 75.23 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सुगम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित पहुंच मार्गों का भी लोकार्पण करेंगे, जिसमें 19.99 लाख रुपए की लागत से गण्डई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन पहुंच मार्ग, 19.99 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल भवन घिरघोली एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन जंगलपुर के लिए निर्मित पहुंच मार्ग, 10 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल भवन कुम्हरवाड़ा पहुंच मार्ग, 15.49 लाख रुपए की लागत से निर्मित हाई स्कूल भवन घोघा पहुंच मार्ग, 19.84 लाख रुपए की लागत से निर्मित माध्यमिक शाला भवन छुईखदान पहुंचमार्ग, 11.36 लाख रुपए की लागत से बने गण्डई थाना भवन पहुंच मार्ग, 19.94 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केन्द्र गण्डई में पहुंच मार्ग तथा 19.55 लाख रुपए की लागत से खैरबना हाई स्कूल भवन एवं साल्हेकसा में पशु औषधालय तक निर्मित पहुंच मार्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें   सत्याग्रह का कोई औचित्य नहीं रहता हैं...कांग्रेसी इस मामले में केवल राजनीति कर रहें हैं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान...

मुख्यमंत्री इस मौके पर गण्डई एवं छुईखदान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार हेतु 5 करोड़ रुपए की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 2.50 करोड़ की लागत से 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, छुईखदान ग्राम लक्ष्मणपुर, 74.56 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान एवं गण्डई में 10-10 बिस्तर वाले आईसोलेशन वार्ड का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैलीमेटा में 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 2 नग एच टाईप स्टाफ क्वाटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घिरघोली में 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 2-2 नग एच एवं जी टाईप क्वाटर तथा ग्राम धोधा एवं कोपरो में 55.46 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें   किराना दुकान से मोबाईल चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा

मुख्यमंत्री बघेल राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत खैरागढ़ ब्लाॅक के ग्राम कुकुरमुड़ा में एक करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हाईटेक उद्यान नर्सरी की भी आधारशिला रखेंगे। जल जीवन मिशन के तहत 50 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत वाली नल जल प्रदाय योजनाओं का भी भूमिपूजन होगा, जिसमें ग्राम पाटा, गोलरडीह, मगरकुण्ड, बेलगांव, जीराटोला, साल्हेवारा, राजाबर, लालपुर, खादी, कोसमर्रा, डुमरिया, सिंगापुर, जामगांव, सरईपतेरा, देवपुराघाट, बंजारपुर, समनापुर, तेंदूभांठा, गातापार, सरोधी, बुढ़ासागर, सेतवा, इरीमकसा, दनिया, चिलगुडा, बिरखा, भुरभुसी, पेंडरवानी, चकनार, ढाबा, लिमो, संडी, मानिकचैरी, गर्रा, कृतबांस, बागुर, पथर्रा, खौडा, कालेगोंदी, सर्राकापा, खोंघा, बेलगांव, चारभांठा, मरदकठेरा, पंडरिया, ओटेबंध, धारिया, झूरानदी, खुडमुडी, पदमावतीपुर, मैन्हर, बोरई, साल्हेकला, महराटोला, बाबूनवागांव, ढोंडिया, बघमर्रा, भोरमपुर, आमाघाटकादा, हाटबंजा, सीताडबरी, विचारपुर, कोटरा, श्यामपुर, खैरी और उरतुली ग्राम शामिल है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी फरार, मचा हड़कंप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बीमार मुक्त छत्तीसगढ़ : Red Cell Care Diagnostic द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप की मुहिम शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur: फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिल्को मेटल पार! दो कर्मचारियों समेत चार गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending