खेल
सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता: परिवेश धर के अक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत बिलासपुर ब्लू मजबूत स्थिति में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 मई से किया गया ।क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि जिसमें बिलासपुर ने अपना पहला मैच रायपुर के आरडीसीए मैदान में दुर्ग के मध्य खेलने उतरी।
बिलासपुर ब्लू के कप्तान शुभम सिंह ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिलासपुर ब्लू ने 85 ओवर में 6 विकेट खोकर 282 रन बना लिए थे ।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आशीष पांडे ने 142 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए विकेटकीपर शाहबाज हुसैन नाबाद 53 रन बनाकर खेल रहे हैं सनी पांडे 42 और परिवेश धर ने 32 रनों का योगदान दिया।
दुर्ग की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेश कुमार वर्मा ने 4 विकेट प्राप्त किए।
इसके पश्चात बिलासपुर ब्लू ने दुसरे दिन की बल्लेबाज़ी करते हुए 109.4 ओवर में 410 रनो का विशाल स्कोर बनाकर आउट हो गईं।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए विकेट कीपर शाहबाज हुसैन ने 74 रनो की शानदार पारी खेली। और वासुदेव बरेठ ने तेजी से बल्लेबाज़ी करते हुऐ 77 गेंदों में 65 रनो की पारी खेली। और दसवें विकेट के लिए वासुदेव और स्नेहिल चड्डा के मध्य 62 रनो की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
दुर्ग की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए जितेश कुमार वर्मा 5 विकेट प्राप्त किए।
इसके पश्चात दुर्ग ने बल्लेबाज़ी करते हुए दुसरे दिन का खेल खत्म होने तक 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 239 रन बना लिए थे और बढ़त बनाने के लिए 171 रन और बनाने है।
दुर्ग की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए ऐश्वर्य मार्या ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 119 गेंदों में 131 रनो की पारी खेली और अर्पित श्रीवस्त्व ने 62 रनो का योगदान दीया।।
बिलासपुर की ओर से गेंदबाज़ी करते स्नेहिल चड्डा ने 2 विकेट वासुदेव, दीपक सिंह और अशीष पांडेय ने एक एक प्राप्त किए।
तीसरे दिन बिलासपुर ब्लू के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और दुर्ग को 72.4 ओवर में 344 रनो पर आउट कर दीया और 66 रनो की बढ़त बना ली।
बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम् सिंह ठाकुर दीपक सिंह आशीष पांडे ने दो दो विकेट प्राप्त किए स्नेहिल चड्डा ने 3 विकेट और एक विकेट वासुदेव को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात बिलासपुर ने अपनी दुसरी पारी खेलते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होते तक 56 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बना लिए थे और 287 रनो की बढ़त बना ली है।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए परिवेश धर ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 40 गेंदों में 6 छक्को और 4 चौकों की मदद से 63 रन पर खेल रहे है। इसके आलावा सनी पाण्डेय ने 40 रन इरफान ने 35 रनो का योगदान दिया।
दुर्ग की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीतेश कुमार वर्मा ने 3 विकेट प्राप्त किए है।
आज 10 मई को अंतिम दिन का खेल खेला जाएगा ।
भिलाई स्टील प्लांट ने रायपुर को 7 विकेट से हराया………
इसके अलावा बिलासपुर में चल रहे रायपुर बनाम बीएसपी के मध्य राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
जिसमे रायपुर के कप्तान अनुज तिवारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 62.3 ओवर में 213 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई रायपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गगनदीप सिंह ने सबसे अधिक 88 रन योगदान दिया।
बीएसपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीवेश भुट्टे ने सबसे अधिक 6 विकेट प्राप्त किए।
इसके पश्चात बीएसपी ने अपनी पारी खेलते हुए पहले दिन का खेल खत्म होते तक 9 ओवर में एक विकेट होकर 20 रन बना लिए थे।
बीएसपी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए संगीत सोनी ने 8 रन और प्रथम चाचक 12 रनो पर नाबाद खेल रहे है।
रायपुर की ओर से गेंदबाज़ी करते आशीष चौहान को एक मात्र विकेट हासिल किया।
दुसरे दिन बीएसपी ने अपने स्कोर 20 रनो से आगे खेलना प्रारंभ किया और मात्र 34.5 ओवर में 116 रनो पर आउट हो गईं और रायपुर को 97 रनो की बढ़त मिल गई।
बीएसपी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुऐ विकेट कीपर जी सत्य विकास ने सबसे अधिक 58 रनो का योगदान दीया।
रायपुर की ओर से गेंदबाज़ी करते अशीष चौहान और गगनदीप सिंह ने चार चार विकेट प्राप्त किए
इसके पश्चात रायपुर ने अपनी दुसरी पारी खेलते हुए 49.4 ओवर में 177 रन बनाकर आउट हो गई।
रायपुर की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुऐ गगनदीप सिंह ने 45 रन इयान कॉस्टर ने 36 रनो का योगदान दीया।
बीएसपी की ओर से गेंदबाज़ी करते जीवेष भुट्टे ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुऐ 7 विकेट प्राप्त किए।
इस तरह रायपुर ने बीएसपी के सामने 275 रनो का लक्ष्य रखा।
बीएसपी ने 275 रनो का लक्ष्य का पीछा करते हुऐ दुसरे दिन का खेल खत्म होते तक 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए थे ।
तीसरे दिन का खेल बारिश की वज़ह से देर से प्रारम्भ हुआ ।
275 रनो का लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसपी ने बड़ी ही आसानी से 7 विकेट रहते हुए 57.5 ओवर में 278 रन बना लिए।
बीएसपी की शुरूआत शानदार रही पहले विकेट के लिए 79 रनो की साझेदारी प्रथम और संगीत के मध्य हुई उसके पश्चात तीसरे विकेट के लिए 179 रनो की संगीत और अमनदीप के मध्य शानदार साझेदारी हुई।
बीएसपी की ओर से अमनदीप खरे ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाई और जीत दिलाई साथ में संगीत सोनी ने भी शानदार 92 रनो का योगदान दिया और प्रथम जाचक ने भी 50 रनो का योगदान दिया
रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्कर्ष तिवारी को 2 विकेट प्राप्त हुआ।
इस तरह बीएसपी ने रायपुर को 7 विकेट से हराया और 6 अंक प्राप्त करने मे सफल हुई।
मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और सी एम विश्वास है स्कोरर महेश दत्त मिश्रा ऑब्जर्वर राजेश शुक्ल सलेक्टर टी साई कुमार थे।
यह सभी जनकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।
Viral News
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, ऑरेंज कैप और चमचमाती कार सहित जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स
आईपीएल 2026 (IPL का 19वां सीजन) इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद जब अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत हुई, तो वहां सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था— वैभव सूर्यवंशी।

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 (IPL का 19वां सीजन) इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद जब अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत हुई, तो वहां सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था— वैभव सूर्यवंशी।
राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज की टीम भले ही क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से हारकर बाहर हो गई थी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने अपने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि पुरस्कार समारोह में अकेले ही पूरी महफिल लूट ली। बिहार के इस लाल पर अवॉर्ड्स की जमकर बारिश हुई और उन्हें चमचमाती ‘Tata Sierra’ कार सहित 35 लाख रुपये की कुल इनामी राशि से नवाजा गया।
सीज़न में वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफानी’ प्रदर्शन
वैभव ने इस सीजन में क्रिकेट पंडितों को अपने प्रदर्शन से दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अभूतपूर्व बल्लेबाजी की:
कुल पारियां: 16
कुल रन: 776 रन
औसत: 48.50
स्ट्राइक रेट: 237.30 (विस्फोटक)
शतक/अर्धशतक: 1 शतक और 5 अर्धशतक
आखिरी मैच का जलवा: अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने महज 47 गेंदों में 96 रनों की आतिशी पारी खेली थी।
वैभव ने अपने नाम किए ये 5 बड़े पुरस्कार:
प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’ (इनाम: 10 लाख रुपये)
पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर वैभव ने ऑरेंज कैप अपने सिर सजाई। उन्होंने शुभमन गिल (732 रन) और साई सुदर्शन (722 रन) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया।
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (इनाम: 15 लाख रुपये)
पूरे सीजन में सबसे बड़ा और गहरा प्रभाव छोड़ने के लिए वैभव को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ (MVP) चुना गया। उन्होंने इस रेस में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ते हुए 436.5 पॉइंट्स हासिल किए। (पिछले सीजन यह अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने जीता था)।
इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (इनाम: ‘Tata Sierra’ कार)
100 से अधिक गेंदें खेलने वाले बल्लेबाजों में वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे खतरनाक (237.30) रहा। उन्होंने फिन एलन (214.11) और प्रियांश आर्य (211.62) को पछाड़कर यह चमचमाती कार अपने नाम की।
सबसे ज्यादा छक्कों का अवॉर्ड (इनाम: 10 लाख रुपये)
वैभव के बल्ले से इस सीजन में कुल 72 गगनचुंबी छक्के निकले, जो आईपीएल के किसी एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्कों का एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा (43 छक्के) दूसरे नंबर पर रहे।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
उम्र और नियमों के दायरे में (1 अप्रैल 2000 के बाद का जन्म और अंतरराष्ट्रीय अनुभव न होना) प्रियांश आर्य और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए वैभव को निर्विरोध इस सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी चुना गया।
क्रिकेट पंडितों का मानना है कि महज 15 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कठिन टी20 लीग में सीनियर अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाला यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे महान युवा प्रदर्शन है। राजस्थान रॉयल्स को भले ही ट्रॉफी न मिली हो, लेकिन उन्हें विश्व क्रिकेट का अगला सबसे चमकीला सितारा मिल गया है।
खेल
RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर
आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

RCB vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी पहुंचेंगे रायपुर
बता दें कि इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बॉलीवुड सुपरस्टार और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान हैं, जो इस मैच के लिए रायपुर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि शाहरुख स्टेडियम में मौजूद रहकर न सिर्फ मैच का लुत्फ उठाएंगे, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहरुख छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
इससे पहले साल 2013 में हुए आईपीएल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने शाहरुख खान को राजधानी आने का न्योता दिया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते वे रायपुर नहीं आ सके थे।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल मुकाबले के लिए उनका आना फैंस के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है। वह अक्सर टीम के अहम मुकाबलों में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। इससे पहले भी शाहरुख 6 अप्रैल को कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए थे।
राजीव शुक्ला और जय शाह भी रहेंगे मौजूद
इस मुकाबले के दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और ICC चेयरमैन जय शाह के भी रायपुर आने की संभावना है, जिससे यह मैच और भी हाई-प्रोफाइल बन गया है।
रायपुर में खेले गए पहले मैच में RCB ने MI को हराया
गौरतलब है कि रायपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में RCB ने 167 रन का लक्ष्य 8 विकेट खोकर हासिल किया।
इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने 73 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 57 रन बनाए थे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
अब सभी की नजरें RCB और KKR के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जो रायपुर में क्रिकेट का रोमांच और बढ़ाने वाला है।
खेल
IPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।
रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी
बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.
राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.
Raipur IPL Match : 1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती
डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.
5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम, VIP रूट आरक्षित
स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.
रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.
धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.



















