छत्तीसगढ़
सेवा दिवस : भाजपा ने मॉल में लगाई पीएम मोदी पर प्रदर्शनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी भाजपा की तरफ से लगाई गई है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सियासी सफर को दिखाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की भाजपा इकाई मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इस प्रदर्शनी में सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा इसकी शुरुआत की गई। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर आम जनों की सेवा के लिए संकल्पित उद्घाटन जिसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के विकास और उन्नति मिल रही है मॉल में आने वाले आम लोगों को यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से अवगत कराया जा रहा है।
मोदी के किए गए कामों को दिखाया गया
प्रदर्शनी प्रभारी ललित जयसिंघ का कहना है कि, इस प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कामों को दिखाया गया है। इसमें तस्वीरों के साथ बदलते भारत के हालात को समझाने की कोशिश की गई।
प्रदेश को कांग्रेस का एटीएम बना दिया- बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुये कहा कि, यहां कोई सोने की अंगूठी बांट सकता है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेसियों के हाथ और गले को देखकर ही समझा जा सकता है कि वह कितने समृद्ध हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने प्रदेश को कांग्रेस का एटीएम बना दिया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
