Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूज बॉल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज खेला गया पहला क्वार्टर फाइनल मैच, जानिए स्कोरबोर्ड

Published

on

रायपुर। स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया पहला क्वार्टर फाइनल गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी विरुद्ध आर एस सी क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर के मध्य खेला गया आज की क्रिकेट एकेडमी की कप्तान सन्नी पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों पर 117 रन और विकेट खोकर बनाएं आर एस के टीम से बल्लेबाज शिवा गणेश 26 रन रोहित नेता ने नाबाद 23 रन और सनी पांडे 18 रनों का योगदान दिया जबकि गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी की तरफ से साहिल शेख ने तीन विकेट विजय शर्मा ने दो विकेट मनुष्यानम बंधु ने एक-एक विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोविंद चौहान निर्धारित 15 ओवर पर 121 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आनंद राव ने 44 हर शर्मा ने 29 और आकाश सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया जबकि आर एस के एकेडमी की तरफ से गेंदबाज स्नेहिल चड्ढा ने दो सनी पांडे एक और आशीष पांडे ने एक-एक विकेट लिए और इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार गेंदबाज साहिल को मखीजा हॉस्पिटल के चैयरमैन श्री डॉ ओम मखीजा के हाथों प्रधान किया गया।

यह भी पढ़ें   Health : ऐसे दूर करें अपने सांसों की बदबू


और आज का दूसरा मैच क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर विद्युत कानपुर सेंट्रल के मध्य खेला गया क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक सलमान खान अट्ठारह शुभम सिंह अट्ठारह आलोक साहू 15 संगीत सोनी 13 रनों का योगदान दिया कांकेर की तरफ से गेंदबाज श्याम सुंदरम ने 400 सांग नेताम ने दो एवं परम ने दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कहां के सेंट्रल ने 16 ओवर पर ही 68 रन पर ऑल आउट हो गई सर्वाधिक रन प्रभात आनंद 13 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद शाहनवाज हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करके दो विकेट लिए एवं श्री ठाकुर ने चार विकेट लिए इस मैच के मैन ऑफ द मैच शुभम सिंह ठाकुर को डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गौरव शुक्ला जी के हाथों प्रधान किया गया। मैच के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष ऋषि केसरी,सन्नी केसरी,रत्नेस केसरी,दिलीप सिंह,रौनक केसरी,विकास गोरख,गिरजा यादव,नितेश झा,सुजीत सेन गुप्ता,आयुष तिवारी,मौसम बोले,रिकी घोरे,आदित्य शंकर आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   सूदखोर के विरुद्ध GPM पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मूल और ब्याज लौटाने के बाद भी रुपयों के लिए ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार


और कल का पहला मैच प्वाइंट क्लब विरुद्ध टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा और कल का दूसरा मैच खड़कपुर विरुद्ध बिलासपुर रेलवे होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंकित कुमार गौड़ को मिला ग्लोबल मॉडल इंडिया फैशन इंक्लूसिविटी शो 2021 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एम्बेसडर का खिताब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, आज मिले 226 नए पॉजिटिव मरीज... 354 मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शादी समारोह में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, 50 से 60 लोग हुए शामिल... मामला दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending