छत्तीसगढ़
स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली शिक्षक के पद पर बंपर भर्ती, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
कोरबा: Swami Atmanand School Bharti 2022 शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में शिक्षक सहित अन्य पदों पर पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 16 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।
संविदा भर्ती के संबंध में दिशा निर्देश एवं शर्ते
पदों की संख्या परिवर्तनीय है।
अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को एक से अधिक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
अभ्यर्थियों द्वारा कोरबा जिले के वेबसाईट https://korba.gov.in में दर्शित गूगल फार्म के
माध्यम से शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पद हेतु आवेदन दिनांक तक आमंत्रित किये जाते हैं। गुगल फार्म के द्वारा किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन अमान्य है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया के सरलीकरण कोविड 19 प्रोटोकाल के पालन, श्रम एवं संसाधन की बचत, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा पात्र एवं उत्कृष्ट अभ्यर्थियों को
अधिकाधिक अवसर प्रदान करने की दृष्टि से एकीकृत आनलाईन आवेदन लिया जा रहा है।
शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों हेतु पृथक-पृथक गूगल लिंक के माध्यम से आवेदकों द्वारा प्रत्येक विद्यालय हेतु पृथक-पृथक आवेदन किया जायेगा।
आवेदन उपरांत प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक पद हेतु प्राप्त आवेदनों में से शैक्षणिक योग्यता के अनुसार टॉप 20 अभ्यर्थियों का चयन किये जाने हेतु अंक तालिका के अनुसार होगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized12 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
