Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Published

on

Swami Atmanand Hindi Medium School Recruitment 2022 : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में व्याख्याता / प्रधान पाठक / उच्च वर्ग शिक्षक / ग्रंथपाल / प्रयोगशाला / सहा. ग्रेड-02 / भृत्य एवं चौकीदार के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती निकली है।

इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 15/06/2022 तक कार्यालयीन समय 10:30 से सायं 05:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला गौरेला-पेण्ड्रा – मरवाही (छ.ग.) में आवेदन पत्र अपनी सहमति के साथ सीधे जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईट https://deogpm.webs.com/ पर भी अवलोकन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: डायरिया के प्रकोप से अब तक 20 मरीज ग्रसित, प्रभावित गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप

Vacca Ncy by ishare digital on Scribd

रिक्त पदों की संख्या- कुल 15 पद

आवेदन की अंतिम तिथि- 15/06/2022

आवेदन कैसे करें- 15/06/2022 तक कार्यालयीन समय 10:30 से सायं 05:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला गौरेला-पेण्ड्रा – मरवाही (छ.ग.) में आवेदन पत्र अपनी सहमति के साथ सीधे जमा कर सकते हैं।

आवश्यक डॉक्यूमेंट- 5 वीं / 8 वीं / 10 वीं / 12 वीं / स्नातक / स्नातकोत्तर / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / परिचय पत्र / पासपोर्ट साइज़ फोटो / पैन कार्ड / रोजगार पंजीयन / मूल निवासी प्रमाण पत्र / जाति प्रमाण पत्र / जाति सत्यापन / जन्म प्रमाण पत्र / अनुभव प्रमाण पत्र / समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   प्रधान मंत्री आवास की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिना नंबर वाहनों पर सख्त ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर, 55 वाहन लाए गए थाने
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : चिटफंड से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे 2 से 6 अगस्त तक, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending