छत्तीसगढ़
स्व. श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय T20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन का खेल समाप्त, जानिए आज का स्कोरबोर्ड…
स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीT20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आज का पहला मैच कांकेर सेंट्रल कांकेर विरुद्ध अमरकंटक कोरियर के बीच खेला गया कांकेर सेंट्रल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में 175 रन 5 विकेट खोकर बनाई कांकेर सेंट्रल की ओर से ताबिश खान सत्यम सुंदरम 47 और चंदन ने 17 रनों का योगदान दिया रनों का पीछा करने उतरी अमरकंटक वारियर 127 रनों पर सिमट गई अमरकंटक की ओर से दुर्गेश सोनकर 3026 और गिरीश कुमार 15 रनों का योगदान दिया बाजी बाजी की ओर से शिवम सुंदरम 5 विकेट पर 2 विकेट और शाश्वत यादव 1 विकेट से यह मैच 48 रनों से जीत गई और इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम सुंदरम को प्रथम हॉस्पिटल के चेयरमैन व् जिला भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सयोजक डॉ रजनीश पाण्डेय जी के हाथो दिया गया।

और इसी के साथ कांकेर सेंट्रल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करें।और आज का दूसरा मैच एडवोकेट यूनाइटेड एवं रायपुर असाइनमेंट के मध्य खेला गया एडवोकेट इलेवन के कप्तान पवन केसरवानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया एडवोकेट यूनाइटेड के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन 10 विकेट खोकर बनाए बल्लेबाजी एडवोकेट की तरफ से हिमांशु गोयल चौहान योगेश मिश्रा 24 विकास प्रधान 14 एवं यथार्थ 16 रनों का योगदान दिया जबकि रायपुर की तरफ से गेंदबाज जय पांडे ने चार अनिकेत पांडे ने दो एवं छत्रपाल ने तीन विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर इलेवन ने 128 रनों ही बना पाई अमितेश पांडे 35 पाठ 14 आदित्य 30 और राहुल चंद्राकर ने 19 रनों का योगदान दिया जबकि एडवोकेट की तरफ से गेंदबाज अंचित भंडारी 3 यथार्थ रजत अग्रवाल एक-एक विकेट लिए इस मैच को एडवोकेट यूनाइटेड ने 40 रन से मैच जीत लिया।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच0 अचिंत भंडारी को हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम खेत्रपाल के हाथों दिया गया और इस मैच के मुख्य निर्णायक अभिनव शर्मा सुशांत और ऋषभ सोनी रहे और मैच के स्कोर दीपक साहू और अरहम अहमद रहे आज के मैच में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषिकेश केसरी,सुशांत राय,सन्नी केसरी,मंगल सिंह,रत्नेश केसरी,अखिलेश शर्मा,दिलीप सिंह,विकास गोरख,मौसम बोले,रौनक केसरी,गिरजा शंकर यादव,नितेश झा,श्रीकांत प्रजापति,ललित सिंह,दीपक समर्थ सिंह,रविशंकर चड्ढा,आदित्य शंकर,दीपेश केसरी,जिया उल हक इस सब की जानकारी आयोजन समिति के सचिव मोइन मिर्ज़ा और आशुतोष दीक्षित ने दी कल एक ही मैच खेला जाना है जोकि एडवोकेट यूनाइटेड विरुद्ध आर एस खड़कपुर के मध्य।।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized10 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized1 hour ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
