Connect with us

छत्तीसगढ़

हाथ मुक्के एवं चाकु से मारपीट करने वाले तीन आरोपीयों को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

Published

on

आरोपीयों के कब्जे से एक एक्टीवा वाहन एवं एक नग बटन चाकु किया गया जप्त।

आरोपीयों के नाम

01 आयुष बाल्मिकी पिता कैलाश बाल्मिकी उम्र 19 वर्ष निवासी निखिल आश्रम बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
02 हर्ष नाहर पिता बबलू नाहर उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
03 अरमान गोहर पिता राकेश गोहर उम्र 20 वर्ष निवासी अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।

घटना का विवरण –

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेन्द्र उर्फ छोटू अहिरवार पिता गुडडा अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18-05-2022 के रात्रि करीब 09-30 बजे मौसम खराब होने से अपने पत्नी द्वारा लगाये गये खिलौनों का दुकान का सामान रोड में बिखरे सामान को समेटते समय आयुष बाल्मिकी हर्ष नाहर एवं अरमान गोहर द्वारा अपने एक्टीवा वाहन से उक्त सामानों में गाडी चढा दिये जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर तीनों आरोपीयों द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ बेल्ट एवं बटन चाकु से ताबाडतोड वार करने लगे जिससे प्रार्थी को प्राणघात चोट लगने कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 177@2022 धारा 294 307 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 19 नए पॉजिटिव मरीज, 29 हुए स्वस्थ

उक्त घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप को दिया गया जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शीतल सिदार द्वारा आरोपीयों की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीयों की खोजबीन की गई उक्त दौरान तीनों आरोपीयों को शनिचरी बाजार से घेराबंदी कर पकडकर थाना लाकर घटना के बारे में पुछताछ किये जिनके द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से एक एक्टीवा वाहन एवं एक नग चाकु जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : हेंडपम्प से लाना नहीं पड़ता पानी, घर पर ही टेप नल से मिल रहा शुद्ध पेयजल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Asia Cup 2023: एशिया कप के शेड्यूल को लेकर सामने आई बड़ी खबर, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने देर रात मालगाड़ी को किया डिरेल, 3 इंजन और 1 बोगी पटरी से उतरे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending