छत्तीसगढ़
07 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष- आज के दिन जल्दबाजी में आप गलत निर्णय लेना भारी पड़ सकता है. भविष्य की योजनाओं को आज से ही प्लान कर लें. ऑफिशियल कार्यों को पूरा करने के लिए तनाव लेने के बजाय आनंद लेते हुए कार्य को पूरा करना चाहिए. व्यापार को बढ़ाने के लिए आप जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. गैस्टिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में बाहर का बना और मसालेदार भोजन से परहेज करें. घर के छोटे बच्चों या संतान पर बेवजह का क्रोध न निकालें, बल्कि सभी के साथ सौहार्द-पूर्वक वातावरण रखना उत्तम रहेगा, साथ ही एक छोटे से प्रयास से घरेलू जीवन अच्छा होगा.
वृष- आज के दिन वृष राशि वाले कानूनी मामले में बचकर रहें, तो वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करना मुश्किलों में डाल सकता है. यदि आप कई दिनों से नौकरी बदलने किया का मूड बना रहे हैं तो इस समय रुक जाए. बिजनेस से जुड़े लोगों को व्यापारिक मामलों में आज उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है. हेल्थ को लेकर अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले ग्रह कुछ कमजोर चल रहे हैं, ऐसे में खानपान गुणवत्ता युक्त रखना होगा, योग भी दिनचर्या में शामिल करें. पारिवारिक विवादों में खुद को इन्वॉल्व न करें, नहीं तो आप भी इसके लपेटे में आ जाएंगे. संतान की शिक्षा पर ध्यान दें.
मिथुन- आज के दिन कोई परिवर्तन हो सकता है, जिसका महत्व भविष्य में पता चलेगा. गंभीर विषयों पर वरिष्ठजनों से सलाह लेना न भूलें. कर्मक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का बखूबी उपयोग कर पाएंगे. यदि आप नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो संपर्कों को पहले खोजना चाहिए. व्यापार को बढ़ाने के लिए टीम को साथ लेकर चलना होगा, उनकी गलती पर अनावश्यक क्रोध न करें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. स्वास्थ्य में आज बीमार चल रहें लोगों को आराम मिलने की संभावना है. जिनको मुंह से संबंधित दिक्कतें चल रही थी, वह सजग रहें. परिवार में किसी को आपके सहयोग कि आवश्यकता हो तो उनको मना न करें.
कर्क- आज के दिन वाणी को कंट्रोल में रखें, साथ ही अनावश्यक बातों से बचना होगा. पैसा उधार देने से बचना चाहिए. कोई बड़ा कार्य बनने में देरी हो सकती है, जिसको लेकर परेशान न हो. ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बनाकर रखें. महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक पूर्ण कर लें. व्यापारियों को वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम भरे संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा. गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, मामूली समस्या होने पर भी अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है. पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती हैं. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं.
सिंह- आज के दिन आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिल सकती है, ऐसे में सूर्यनारायण की उपासना करना कारगर साबित होगा. मेहनत का पूर्ण परिणाम प्राप्त होने की संभावना है. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन लगभग सामान्य रहने वाला है. नये अवसर मिल तो बढ़चढ़ कर उसमें हिस्सा लेना चाहिए. व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में निराशा हाथ लग सकती है. सेहत में गरिष्ठ भोजन से दूरी बना कर रखना चाहिए. लंबी बीमारी से जूझ रहे लोग अलर्ट रहें. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. कामकाज से पुनः घर लौटते समय सबके लिए मीठा अवश्य लेकर जाएं.
कन्या- आज के दिन मानसिक रूप से आपको थका सकता है. सामाजिक गतिविधियों में आपको जहां एक ओर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है, तो वहीं बॉस के दिल में भी स्थान बनाने का मौका प्राप्त होगा. गणेश जी की आराधना करनी चाहिए क्योंकि आपकी उन्नति बिना उनकी कृपा के नहीं होगी. व्यवसाय में हानि की आशंकाएं बनी हुई है, इसलिए व्यवसाय में निवेश न ही करें तो बेहतर होगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है. सेहत में दवाओं का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य देख लें. ग्रहों की नकारात्मक स्थितियाँ घरेलू सामंजस्य को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए विवादों को हवा न दें.
तुला- आज के दिन नपा-तुला बोलने की कोशिश करना चाहिए, ग्रहों की स्थितियां आपके मुख से नकारात्मक कहला सकती है. धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं. बॉस व उच्चाधिकारी कि शर्तों पर काम करना पड़ सकता है, इसमें अपने स्वाभिमान को बीच में लाना गलत होगा. व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंट या सप्लायरों की समस्याओं को तुरंत दूर करना होगा, वर्तमान समय में आप की ओर से अनदेखी भविष्य में नुकसान भी करा सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रहों स्थिति एलर्जी करने के फिराक में है, ऐसे में कॉस्मेटिक चीजों का देख-सुन कर इस्तेमाल करें. बहन के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें.
वृश्चिक- आज के दिन मन मस्तिष्क को मजबूत करने के लिए मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा. आस्तीन के साँप और ईर्ष्या करने वालों से सावधान रहें. ऑफिस में सहकर्मी से वाद विवाद न करें , नहीं तो वह प्रमोशन की राह में बाधक बन सकते हैं. मेडिकल से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. विद्यार्थियों के लिए दिन आलस्य से भरा रहेगा, पढ़ाई में मन न लगे तो बे-मन से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है. हेल्थ में जो लोग नियमित जिम आदि करते हैं, उनको खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. अपनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखते हुए कम बोले.
धनु- आज के दिन कड़ी मेहनत अनिवार्य है, ऐसे में आलस्य और चिंता से दूर रहें. उधारी में दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है. नौकरी पेशे से जुड़े लोग अच्छे प्रदर्शन के चलते विरोधियों का मुंह बंद कर देंगे. थोक के व्यापार में आपको अच्छा मुनाफ़ा हाथ लगेगा. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में लगे हैं, उनको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए, नहीं तो लक्ष्य से भटक सकते हैं. हेल्थ को लेकर अचानक गिरावट की आशंका है, इसलिए छोटी बीमारी में भी अलर्ट रहना होगा. नए रिश्ते की शुरुआत करने जा रहे हैं तो परिवार वालों के साथ इसकी चर्चा अवश्य कर लें.
मकर- आज के दिन पुराने रुके हुए कार्य में गति आयेगी. कर्मक्षत्र से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यापार के प्रति उत्साह बढ़ा कर रखना होगा, साथ ही अपने अधीनस्थों को भी उत्साहित रखें. सरकारी कार्यों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकता है. युवाओं का कार्यों के प्रति मन कुछ कम लगेगा पिछले असफलताओं को देखते हुए मन निराशा की ओर जा सकता है. हेल्थ को देखते हुए खानपान में ऑयली फूड खाने से बचना होगा, अन्यथा लीवर को नुकसान पहुंच सकता है. पारिवारिक बिगड़े संबंधों में निकटता आएगी, इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताएं. पिता के मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.
कुम्भ- आज के दिन ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है, ऐसे में महत्वपूर्ण कार्य करें. निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है. ऑफिस में आर्थिक ग्रोथ के लिए मीटिंग हो सकती है. महिला बॉस व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यावसायिक विवादों में समझौते के साथ विवाद सुलझने की संभावना है. विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई में स्थिति बेहतर होगी. डाइट और व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए, कार्य और आराम में संतुलन बनाकर चलना होगा. परिवार के लोगों से चर्चा करें, साथ ही सकारात्मक माहौल बनाते हुए सबको प्रसन्न रखें. मित्रों के साथ अहंकार और शंका को पनपने न दें.
मीन- आज के दिन गहन सोच विचार करने की आवश्यकता नहीं है, तो वहीं दूसरी ओर अफवाहों से दूर रहना लाभकारी रहेगा. ऑफिशियल कार्यों को करते समय होने वाली गलतियों पर निगाह रखनी है, यदि टीम को लीड करते हैं तो उनकी भी गलतियों को ठीक करने की पूर्ण जिम्मेदारी आपको लेनी होगी. कपड़ों के व्यापारियों को वर्तमान समय में नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसको लेकर धैर्य बनाए रखें. सेहत में खांसी-जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसको लेकर सचेत रहें. दांपत्य जीवन में विवाद चल रहा है तो जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रखें. घर से दूर रहने वाले अपनों के साथ संपर्क में रहें, और हालचाल लें.
news
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इस वजह से हुई मानसून में देरी
सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।
मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।
केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।
वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
news
छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।
खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं
सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है
नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है



















