देश
08 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के कार्य पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा, जिससे आज आपको एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई कार्य जल्द ही निपटा लेंगे। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आज आपके घर अचानक से किसी रिश्तेदार का आगमन होगा, जिनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।
वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज समय से काम पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। पुराने लोगों से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी। कारोबारियों को किसी जरूरी काम से यात्रा करना पड़ेगा। आज धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ टाइम स्पेंड करनें से मन प्रसन्न रहेगा।
यह भी पढ़ें: रात की बात : आखिर कैसे फैलती हैं भूत, चुड़ैल और पिशाच की अफवाहें? जानिए भूत-प्रेत से जुड़े कुछ अजीबो-गरीब किस्से
मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द ही निपटाने लेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आज तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से बात शेयर करके मन को हल्का महसूस होगा। आज दोस्तों के साथ घर पर ही लंच का आनंद उठाएंगे। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।
कर्क राशि
आज आपका दिन समान्य रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी रहेंगे। आज आपको आलस्य महसूस होगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आज आप किसी समारोह में जायेंगे, वहां आपके कपड़ो की खूब तारीफ होगी। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में निकली ऑफिसर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई… 1,77,500 तक मिल सकती हैं सैलरी
सिंह राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप किसी भी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। पहले किए गए समाजिक कार्यों की वजह से आज आपको सम्मानित किया जाएगा। किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेंगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेंगी। लवमेट्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे जिससे रिश्तें अच्छें होंगे।
कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से भविषय में आपको फायदा मिलेगा। शाम को घर पर ही जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बनेगा। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दे दिया इस्तीफा? तेजी से वायरल हो रही हैं खबर… जानिए क्या हैं सच?
तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आपके कुछ खास काम पूरा होते-होते रूक सकता हैं। आज आपके कारोबार में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी।
वश्चिक राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे कुछ अधिक ही धन लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है। आज आपके कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। शाम को परिवार के साथ कंही घुमने जाएंगे। इस राशि के छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रूची बढ़ेगी। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी Google पर Search करते है ये चीजें, तो हो जाएं सावधान… वरना जाना पड़ सकता है जेल
धनु राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में पदोन्नती के योग बन रहे है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।
मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जाएगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, लेकिन उस विषय से जुड़े अनुभवी लोगों से जरूर सलाह ले लें। आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Crime: रिश्तेदार ने महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमैल कर किया दुष्कर्म
कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस आपकी तारिफ करेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक होगी, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगें। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करोबार में बरकत होगी और उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आप किसी से भी बात करते वक्त अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे बच्चो की सेहत का खास ख्याल रखें।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















