Connect with us

छत्तीसगढ़

08 अक्टूबर राशिफल : नवरात्रि का दूसरा दिन आज, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। बच्चों को घर वालों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज वर्कलोड कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पहले की गई मेहनत का आज लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल होंगे, जिससे आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आज कार्यों में आपको दोस्त का सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नयें अवसर मिलेंगें। आप नया करोबार करने की में सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा होगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाएं, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी विवादित मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिलायेंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई बेहतरीन योजना बनायेंगे। माता ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपके दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। लव मेट्स आज एक दूसरे की कद्र करेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें   थाना रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 18 जुआरी गिरफ्तार, 9130 रुपये की नकदी जब्त

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे। ऑफिस के कार्यो में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज बेहतरीन मौके मिलेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला होगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत में सुधार आयेगा।

कन्या राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आज लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में आपकी बातों को अहमियत दी जायेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। कार्यो में आज परिवारवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक क्लेश दूर होंगे।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाईन कोई नयी डिश बनाना सीखेंगी। आज आपको पिता का सहयोग मिलेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना किसी बड़े मंच पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी करेंगे। सोशल मीडिया पर आपके दोस्तों की लिस्ट बढ़ेगी। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में खुशहाली आयेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर आयेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। लवमेट्स से मनपसंद उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज आपकी मीठी भाषा आपका काम पूरा करवाने में आपकी मदद करेगी।  सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का आज उनके मनपसंद जगह पर ट्रान्सफर होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।  मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : प्रदेश में बढ़ी बिजली की डिमांड, 4905 मेगावाट तक पहुंची बिजली की खपत

मकर

आज का दिन व्यापार में ज्यादा मुनाफा दिलाने वाला होगा। आज आपको दूसरो से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज आप माता के साथ समय बिताएंगे माता आपसे प्रसन्न रहेंगी।  आज आपको धैर्य और संयम से कार्यों को करने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। लवमेट्स आज कही घूमने का प्लान बनायेंगे।  मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाये, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आज उसे बढ़ाने का कोई नया पालन बनायेंगे। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे। आज लोगों के बीच आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिलेगा।  किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। आज पारिवारिक रिश्तों में और मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतरीन होगा। माता का आशीर्वाद लें, समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपके विचारों का विरोध करेंगे, लेकिन आप उसे अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। आज बच्चों के जरूरतों का ख्याल रखें। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत भविष्य में लाभ कराएगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध शराब परिवहन करने वालों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार... 18 लीटर देशी शराब जब्त

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   10वीं-12वीं के स्टूडेंट इस डेट तक भर सकेंगे फॉर्म, फेल होने वाले छात्रों को भी मौका

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   10वीं-12वीं के स्टूडेंट इस डेट तक भर सकेंगे फॉर्म, फेल होने वाले छात्रों को भी मौका

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   जन चिंतक मंच ने आरक्षक पुष्पराज सिंह की मृत्यु मामले में उच्च स्तरीय जांच कि मांग की

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल 21 जुलाई को बेमेतरा जिले के ग्राम टकसीवा जाएंगे

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending