Connect with us

Uncategorized

09 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष
फायदा- आज ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- सरस्वती कवच का पाठ करें।
वृष
फायदा- किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।
मिथुन
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
कर्क
फायदा- आज दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
सिंह
फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।
कन्या
फायदा- आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
तुला
फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।
वृश्चिक
फायदा- नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
धनु
फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मन बैचेन रहेगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।
मकर
फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
उपाय- बारिश के कारण बीमार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ
फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।
मीन
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।
यह भी पढ़ें   कोण्डागांव : जिले में स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रही हैं गोबर से इमल्शन एवं डिस्टेंपर पेंट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

Iran Israel war: ईरान के खार्ग पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप की डेडलाइन पूरी होने से पहले ही US-इजरायल का अटैक

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है. आईआरजीसी ने चेताते हुए कहा कि अगर हमले ऐसे ही जारी रहे तो अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा सकता है. 

Published

on

Iran Israel war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. वह ईरान को लगातार अल्टीमेटम दे रहे हैं. उनके नए अल्टीमेटम की मियाद खत्म होती नजर आ रही है. इस बीच खबर है कि ईरान के खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले हुए हैं.

मेहर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के ऑयल हब खार्ग द्वीप पर मंगलवार को ताबड़तोड़ हवाई हमले हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, खार्ग पर एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है. आईआरजीसी ने चेताते हुए कहा कि अगर हमले ऐसे ही जारी रहे तो अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा सकता है. इससे वर्षों तक इस क्षेत्र में तेल और गैस संकट बाधित हो सकता है.

यह भी पढ़ें   Crime : पत्नी और मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप की डेडलाइन नजदीक, वेस्ट एशिया में कूटनीतिक हलचल तेज

बता दें कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान में फंसे अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल जानकारी दी थी. ईरान जंग को छह हफ्ते का समय हो गया है.

इससे पहले पिछले महीने भी अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला कर ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. इन हमलों में ईरान के नौसेना माइन स्टोरेज और मिसाइल बंकर नष्ट कर दिए गए जबकि तेल प्रतिष्ठानों का बाल भी बांका नहीं किया.

यह भी पढ़ें   सीमा हैदर के बारे में पहली बार बोला विदेश मंत्रालय, पढ़े पूरी खबर...

इस द्वीप को इसके आइसोलेशन की वजह से फॉरबिडन आइलैंड भी कहा जाता है. ट्रंप ने पहले भी खार्ग द्वीप पर हमले की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज में जहाजों पर हमले नहीं रुके तो खार्ग में तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा.

बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है. यहां से ईरान के 90 फीसदी तेल का एक्सपोर्ट होता है. इसकी स्टोरेज क्षमता लगभग तीन करोड़ बैरल है.

Continue Reading

Uncategorized

Maharashtra चुनाव: इन 49 सीटों पर कांटे की टक्कर, उद्धव और शिंदे में कौन किस पर रहेगा भारी?

Published

on

Maharashtra Assembly Election 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार की चुनावी जंग महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच होने जा रही है, जहाँ दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

चुनावी स्थिति
शिवसेना के दो धड़ों के बीच भी मुकाबला देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और एकनाथ शिंदे का गुट दोनों ही खुद को असली शिवसेना बताकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। खासकर 49 सीटों पर यह कांटे की टक्कर देखी जा रही है, जिनमें 19 सीटें मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाकों में आती हैं और 12 सीटें शहर की हैं।

2022 में शिवसेना का विभाजन
जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद, एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों के साथ एनडीए में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं, उद्धव ठाकरे और कुछ विधायक महा विकास अघाड़ी में बने रहे। अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर उद्धव सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत...

उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत को बचाने का दबाव भी है। शिंदे का आरोप है कि उद्धव ने कांग्रेस के साथ जाकर अपने पिता के विचारों को धोखा दिया है। इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।

चुनावी रणनीतियाँ
उद्धव ठाकरे: उद्धव ने उन 40 सीटों पर जीतने की रणनीति बनाई है, जहां से विधायक जीत के बाद शिंदे के साथ चले गए थे। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने गढ़ को सुरक्षित रखें।

एकनाथ शिंदे: शिंदे का दावा है कि यदि महायुति की जीत होती है, तो मुख्यमंत्री वे ही होंगे। उन्हें अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पिछली जीत को दोहराने की चुनौती का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें   CGPSC Exam 2020 Cancel: कोरोना का कोहराम! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परिक्षा कोरोना के कारण रद्द

प्रमुख मुकाबले
ठाणे की कोपरी पांचपखाड़ी सीट: यहाँ शिंदे को कड़ी टक्कर मिल रही है, जहाँ उद्धव गुट ने आनंद दिघे के भतीजे केदार को मैदान में उतारा है।
वर्ली सीट: उद्धव ने यहाँ अपने बेटे आदित्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जो मिलिंद देवड़ा से मुकाबला कर रहे हैं।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यह 49 सीटें न केवल उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन सीटों पर जीत या हार दोनों ही नेताओं के भविष्य का निर्धारण करेगी। सियासी दांव-पेंच और जनता की सोच इस बार के चुनाव में निर्णायक साबित होगी।

Continue Reading

Uncategorized

अवैध शराब विक्रेताओं पर थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर: थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गनियारी स्थित कपूर तालाब से 1000 किलो से अधिक महुआ लहान को नष्ट कर दिया है और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरी वर्मा, निवासी गनियारी, और जयप्रकाश रात्रे, निवासी लोकबंद शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) ने ऑपरेशन चेतना के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी में एक महिला अवैध रूप से हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब बना रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरी वर्मा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 600 रुपये थी, जब्त की और धारा 34(01) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें   14 लाख करोड़ उधार लेगी सरकार, देगी अच्छा ब्याज और पैसे की गारंटी

वहीं, ग्राम लोकबंद निवासी जयप्रकाश रात्रे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 1400 रुपये थी, जब्त की गई और उन्हें धारा 34(02) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान गनियारी के कपूर तालाब में शराब बनाने के लिए रखे 1000 किलो से अधिक महुआ लहान/पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आम जन से नशा उन्मूलन में सहयोग की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending