Connect with us

छत्तीसगढ़

1 जनवरी राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष-पूरे वर्ष धन के मामले में आगे बढेंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। रिलेशनशिप के लिए बहुत बढ़िया समय है। जो लोग संतान चाहते हैं उनके लिए बहुत अच्‍छा समय है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन आप आगे बढ़ेंगे। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखना होगा। एक जनवरी को स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। थोड़ा बचकर नए साल का जश्‍न मनाएं। भाग्‍य, प्रेम, संतान और व्‍यापार का साथ होगा। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार, संतान बहुत अच्‍छा है। आपके व्‍यापार का विस्‍तार होता दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है। संतान की स्थिति अच्‍छी है। विदेश जाने की सम्‍भावना है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपका अच्‍छा रहेगा। एक जनवरी को खुशियों से भरा दिन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी होगी। संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-2021 से बेहतर वर्ष होगा। हड्डी की थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन पहले से कम। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। कुछ शुभता जुड़ रही है। अविवाहित लोगों की शादी तय होने की सम्‍भावना है। व्‍यापारिक स्थिति बहुत अच्‍छी होने का संकेत है। विदेश यात्रा संभव है। प्रेम, संतान बहुत बढ़िया है। कुल मिलाकर यह वर्ष 2021 से अच्‍छा होगा लेकिन थोड़ा सा शारीरिक कष्‍ट दिखता है। एक जनवरी को शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम भी नरम-गरम रहेगा। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-बहुत बचकर पार करना पड़ेगा। बिल्‍कुल भी अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। शुभता में कमी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। हो सके तो कोई बड़ी शुरुआत न करें। ये वर्ष आराम से लेकर चलें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। जो चल रहा है उसे चलने दें। विदेश यात्रा मुश्किल होगी। यदि होती है तो भी ध्‍यान रखें। बहुत लाभप्रद नहीं होगा। यदि शुगर के मरीज हैं। मूत्र रोग से पीड़ित हैं तो भी ध्‍यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी, प्रेम का मध्‍यम वर्ष कहा जाएगा। कुल मिलाकर आपका मध्‍यम वर्ष है। बहुत सावधानी से आगे बढ़ें। एक जनवरी को भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। खुद पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। थोड़ा सा स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। बचकर पार करें। व्‍यापारिक स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। बजरंग बली की शरण में बने रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, आज भी बारिश का अलर्ट

सिंह-कुछ अच्‍छा, कुछ बड़ा, कुछ नया दिख रहा है। गुरु का पूरा-पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। अविवाहितों की शादी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी और जीवनसाथी के साथ जो लोग बहुत खराब स्थिति में थे उनके लिए गुरु का कुछ आशीर्वाद मिल रहा है। शत्रुओं पर भारी पड़ रहे हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। जीवन आनंदमय गुजरेगा। घर बना सकते हैं। प्रापर्टी खरीद सकते हैं। उत्‍तम वर्ष है। एक जनवरी को गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार की आशंका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी एक दिन के लिए रोक दें। प्रेम, व्‍यापार अद्भुत चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-मध्‍यम स्थिति है। तकनीकी पढ़ाई, लोहे का व्‍यापार, चमड़े का व्‍यापार, कोयले का व्‍यापार करने वालों के लिए उत्‍तम वर्ष है। जो लोग तकनीकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं उनके लिए अच्‍छा समय है। बाकी के लिए मध्‍यम समय है। शुभता में कमी रहेगी। जीवनसाथी के साथ खटपट बढ़ सकती है। ध्‍यान देने की जरूरत है। विदेश यात्रा संभव है। धन बढ़ेगा। घटेगा नहीं। कुल मिलाकर मध्‍यम से थोड़ा बेहतर वर्ष है। एक जनवरी को रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रयास सफल होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, नाक-कान-गला की तकलीफ हो सकती है। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक स्थिति बहुत अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-यह वर्ष बहुत शुभ है। खासकर विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा वर्ष है। प्रेम के क्षेत्र में जो सूखा दिख रहा था उसमें कुछ नयापन आएगा। शादी हो सकती है। जीवनसाथी का बहुत सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। सम्‍बन्‍ध मधुर हो जाएंगे सभी के साथ। विदेश जाने का योग बनेगा। उत्‍तम वर्ष है। एक जनवरी को पूंजी निवेश न करें। वाणी नियंत्रित रखें। खाने-पीने में ध्‍यान रखें। मुंह में चोट लग सकती है। दांत का ख्‍याल रखें। व्‍यापार सही चलेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-स्थिति बहुत अच्‍छी है। खासकर प्रापर्टी, भौतिक सुख-संपदा, घर की स्थिति, मां के स्‍वास्‍थ्‍य, विदेश यात्रा आदि के मामले में सकारात्‍मक संकेत हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नए व्‍यापार की शुरुआत हो सकती है। पुराने व्‍यापार में बढ़ोत्‍तरी, सम्‍बन्‍धों-संतान की स्थिति अच्‍छी है। अच्‍छा वर्ष है आपका। एक जनवरी को सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 3318 नए पॉजिटिव मरीज, 4382 हुए स्वस्थ

धनु-यह वर्ष सामान्‍य होगा। न बहुत अच्‍छा, न बहुत खराब। धन के मामले में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का बहुत साथ होगा। सब लोग कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़े रहेंगे। विदेश यात्रा बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। सम्‍बन्‍ध अच्‍छा, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। पीली वस्‍तु पास रखें। एक जनवरी को मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। संतान और प्रेम की थोड़ी कमी, दूरी महसूस करेंगे। थोड़ी खिन्‍नता के शिकार हो सकते हैं। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर-इस वर्षस्थिति बहुत अच्‍छी है। यह वर्ष वरदान जैसा है। ईश्‍वरीय आशीर्वाद रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, धन की स्थिति बहुत अच्‍छी है। वाणी से इतने अच्‍छे हो जाएंगे कि आपके सारे काम वाणी से हो जाएंगे। भौतिक सुख-संपदा की वृद्ध‍ि होगी। विदेश यात्रा, धनागमन होगा। संतान की अच्‍छी स्थिति है। विदेश यात्रा, धनागमन, व्‍यापार की स्थिति है। एक जनवरी को रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है। बच्‍चों की सेहत पर थोड़ा ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-बहुत शुभ वर्ष रहेगा। थोड़ा सा वजन बढ़ सकता है। हार्मोनल समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। धन की प्राप्ति, संतान की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से खुशहाल समाचार मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी या प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करते रहें। एक जनवरी को रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ा बचकर चलेंगे। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार सब अच्‍छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन-पूरावर्ष अच्‍छा है। आमदनी बढ़ेगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे लेकिन शुभ कार्यों में इतना खर्च होगा कि थोड़ी कमी महसूस करेंगे। बिटिया, बहन की शादी हो जाएगी। सरकारी तंत्र पूरा-पूरा साथ देगा। विदेश यात्रा संभव है। संतान की तरफ से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। एक जनवरी को भाग्‍य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : बच्चा चोरी की अफवाह के मामले में जागरूक रहने कलेक्टर ने की अपील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने खरीफ फसल को खुले पशुओं द्वारा चराई से बचाने रोका-छेका अभियान का किया शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : अन्तर्राष्ट्रीय चांवल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर का भ्रमण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending