Connect with us

छत्तीसगढ़

11 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि
आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में अच्छी गति से आपको लाभ होगा। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। आज आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
वृष राशि
आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगें। साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्तवपूर्ण बात पता चलेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: आईफोन के दीवानों के लिए अच्छी खबर, iPhone 12 पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा Discount
मिथुन राशि
आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए नया प्लान बनाएंगे, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
कर्क राशि
आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आप अपने करियर को और बेहतर बनाने के बारे में सोच-विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके लिये कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा। आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: शराब के नशे में लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचला, मौके पर हुई मौत…
सिंह राशि
आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी।आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे।
कन्या राशि
आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें। आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए। इससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके रिश्तें अच्छे बने रहेंग, जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
यह भी पढ़ें: Job : आईडीबीआई बैंक में निकली 650 पदों के लिए असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, जल्द करें आवेदन
तुला राशि
आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। बाहर का खाने से बचें, पेट सबंधित परेशानी खत्म होगी।
वृश्चिक राशि
आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक होगा। आप परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति आज आपके कार्यों में मदद करेगा। नविवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बनायेंगे, इससे रिश्तो में मजबूती आयेंगी।मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: अजब गजब: सांप ने बुज़ुर्ग को काटा, तो बुजुर्ग ने सांप को चबाकर मार डाला, फिर….
धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा, बच्चो का समय पिता के साथ बितेगा।
मकर राशि
आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों के साथ आज आपके रिश्तें बेहतर बनेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं, आज उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय पर आज लम्बी बातचीत होगी। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। दाम्पत्य जीवन में आज खुशियां आएंगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: उर्वशी रौतेला हैं बैकलेस क्वीन, इन तस्वीर में की हदें पार…. नजर नहीं हट पायेगी
कुंभ राशि
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपका मानसिक तनाव दूर हो जायेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा।
मीन राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आज किसी कलात्मक चीज के प्रति आपका अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी।आज आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी को बांधकर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, मचा सियासी घमासान
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 689.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   पुरानी पेंशन योजना को लेकर ल‍िया गया न‍या फैसला, इस तारीख तक फार्म नहीं भरा तो नहीं म‍िलेगा पेंशन का फायदा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी किसान न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय कार्यशाला आयोजित

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की हड़ताल खत्म

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending