देश
15 फ़रवरी 2022 राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा । पुराने यादें ताजा करके आप काफी आनंदित महसूस करेंगे । आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे । ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी । आपको अचानक धन लाभ होगा । माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी । अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे ।
वृषभ (Vrushabh)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं । किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है । परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा । संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है । लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है । किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।
मिथुन (Mithun)
आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है । बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है । साथ ही यात्रा सुखद रहेगी । संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है, जिससे आपके खुशियों में इजाफा होगा । ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा । गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी ।
कर्क (Kark)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है । मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए । कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है । इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते अपने पर्स का ध्यान रखना चाहिए । मंदिर में इत्र दान करें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा ।
Rashifal 15 February 2022
सिंह (Sinh)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं । ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है । आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है । जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए । अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।
कन्या (Kanya)
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा । आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे । नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरा सफलता मिलेगी । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा ।
Rashifal 15 February 2022
तुला (Tula)
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा, इससे आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।
वृश्चिक (Vrushchik)
पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवारवालों के साथ मनोरंजन का समय बितायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।
धनु (Dhanu)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है, आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।
मकर (Makar)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। साथ ही दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस के बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगा। माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
Rashifal 15 February 2022
कुंभ (Kumbha)
आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम पूरा हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। कारोबार में बरकत होने के योग है, कोई नया पार्टनर भी मिल सकता है।
मीन (Meen)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको पैसों के मामलो में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान करेंगे। ऑफिस के किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।


















