Connect with us

छत्तीसगढ़

18 से 44 आयु वर्ग को ‘सीजी टीका’ पोर्टल से मिली सुविधा

Published

on

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों को टीकाकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सीजी टीका पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल में आज ही सुबह रजिस्ट्रेशन कराया और आज ही उसे कोविड का टीका लग गया, टीकाकरण केन्द्र में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लाईन नहीं लगाना पड़ा। यह सुविधा नागरिकों के लिए लाभदायक है। यह कहना है कु. उषा भगत, कु. विदिशा राय और कु. प्रिया मानिकपुरी का जिन्होंने आज बर्जेश कन्या उ.मा.शाला में बनाये गये केन्द्र में कोविड का टीका लगवाया है।


गुरूघासीदास विश्वविद्यालय के लाॅ डिपार्टमेंट की इन छात्राओं ने कहा टीके का प्रथम डोज लगवाकर उन्होंने अपने स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम बढ़ाया है और वे अपने अन्य साथियों को प्रेरित करेंगी। इनका कहना है कि बुजुर्गों को टीका लगना जरूरी तो है ही, लेकिन युवाओं के लिए यह बहुत जरूरी है। क्योंकि उन्हें प्रतिदिन पढ़ाई या काम के लिए घर से बाहर आना-जाना पड़ता है। कु. उषा ने बताया कि उसकी सहेली ने पहले यह टीका लगवाया, जिससे उसे भी जल्द से जल्द टीका लगाने की प्रेरणा मिली और सीजीटीका पोर्टल ने उसका काम आसान कर दिया।

यह भी पढ़ें   प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 जुलाई को, सिक्युरिटी गार्ड और सुपरवाईजर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

इसी तरह 23 वर्षीय कु. श्रुति जैन जो प्राईवेट जाॅब में है। उसने चिंगराजपारा हायर सेकेण्डरी स्कूल में बनाये गये केन्द्र में टीका लगवाया। श्रुति ने बताया कि बिते रात को ही उसने पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराया था। इसी तरह 27 वर्षीय बिजनेसमेन अनिष मसीह और शुभम चैधरी, 21 वर्षीय छात्रा कु. स्वाति पटेल और 40 वर्षीय उषा पटेल, 24 वर्षीय कु. शिक्षा पाण्डेय ने भी बिते रात को पोर्टल में पंजीयन कराया और उसे आज टीका लग गया।


बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्री करवाने वाले हितग्राहियों के लिए आज दो स्थानों में ई-टीका की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बर्जेश स्कूल में 200 और चिंगराजपारा स्कूल में 120 हितग्राहियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।18 से 44 आयु वर्ग के जिन हितग्राहियों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टविटी की सुविधा नहीं है ऐसे हितग्राहियों के लिए पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालयों में विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये जायेंगे, जहां इन हितग्राहियों का पंजीयन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की दी जाए मंजूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 23 ट्रेनों के कैंसिल करने पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending