छत्तीसगढ़
19 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि :- आज आप चंद्रमा से खुश और धन्य हो सकते हैं, आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं, जो आपके काम करने के तरीके को दर्शाता है। आप जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में सुधार हो सकता है। आपकी एकाग्रता आज बहुत अच्छी हो सकती है, आप अपने व्यवसाय में वृद्धि के मामले में कुछ कठिन निर्णय ले सकते हैं।
वृषभ राशि :– आज आपकी जीवन शक्ति धीमी हो सकती है, आपका पुराना रोग फिर से प्रकट हो सकता है, जो आपको परेशान कर सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि एडवेंचर टूर या रश ड्राइविंग से बचें। आपको किसी भी प्रकार के बंधन से बचने की सलाह दी जाती है, आप इसे जूरी से बाहर कर सकते हैं। बेकार के विषयों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें। आप विदेश यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
मिथुन राशि :– आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से हो सकती है। कार्यस्थल पर, आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपके प्रबंधन कौशल में वृद्धि हो सकती है, जिससे निकट भविष्य में लाभ मिल सकता है। आप आय के कुछ नए स्रोत की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे आपकी बचत में वृद्धि हो सकती है। अपने बिजनेस पार्टनर की मदद से आप बिजनेस में कुछ पूंजी निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग बढ़ सकती है, जिसके परिणामस्वरूप घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रह सकता है।
कर्क राशि :– आज आप काम के मोर्चे पर व्यस्त हो सकते हैं, जिससे आप थक सकते हैं और अपने परिवार के साथ ठीक से समय नहीं बिता पाएंगे। आप कुछ विदेशी नेटवर्क भी बनाने में सक्षम हो सकते हैं। निवेश के मामले में आपको सावधान रहना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।
सिंह राशि :- आज स्थिति अब नियंत्रण में है। व्यापार में लाभ के मामले में आपका भाग्य आपके साथ हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का कुछ पुरस्कार मिल सकता है। अपनी स्थगित परियोजनाओं को फिर से शुरू करने का यह एक अच्छा समय हो सकता है। आप शांतिपूर्ण धार्मिक यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थान या किसी दान में कुछ राशि दान करने की भी योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि :– आज आपका चंद्रमा अच्छी स्थिति में नहीं है, आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको व्यापार या निवेश में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निवेश न करने की सलाह दी जाती है। आपका लाभ नुकसान में बदल जाएगा। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि बेकार की वस्तुओं में निवेश करना बंद कर दें। आपको विवादों में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो यह आपको नकारात्मक रूप से नीचे खींच लेगा
तुला राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा है, व्यवसाय के मामले में कोई शुभ समाचार सुनने की उम्मीद कर सकते हैं। घरेलू जीवन में आनंद के पूरे जोश में रहने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि बेकार के विषयों पर बहस करने से बचें। अति उत्साह आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अचल संपत्ति में निवेश करने में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा हो सकती है। निजी जीवन के मामले में प्यार हवा में रहेगा। एकल को उपयुक्त मैच मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन के मामले में आप बेहतर कर सकते हैं। आपके मित्र और अधीनस्थ कर्मचारी आपका समर्थन कर सकते हैं। रत्न और आभूषण में निवेश निकट भविष्य में सकारात्मक लाभ दे सकता है। बड़ों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए।
धनु राशि :– आप खुश हो सकते हैं। आपके पास किसी प्रकार की ऊर्जा हो सकती है जो आपके आस-पास के लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बना सकती है। आप अपना समय बौद्धिक सामग्री का अध्ययन करने में व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने करियर को संवारने के लिए कुछ उच्च अध्ययन की योजना भी बना सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर राशि :– दिन की शुरुआत में आज का दिन सुस्ती भरा हो सकता है। देर शाम के बाद आप नकारात्मकता पर नियंत्रण कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए लोग आपको जोड़ सकते हैं। नए लोगों की मदद से आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को पढ़ने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि :– आज आप आशीर्वाद की मदद से अपने अनिर्णय पर काबू पा सकते हैं। बच्चों का स्वास्थ्य अब बेहतर है। आपके सहकर्मी आपके काम में सहयोगी हो सकते हैं, जो परियोजना के मामले में सफलता में परिवर्तित होंगे। आपको वेतन के साथ कुछ प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद हो सकती है। डेयरी, जल परियोजनाओं, अनाज, गृहिणी कला और संस्कृति से जुड़े जातक अच्छा कर सकते हैं।
मीन राशि :- आज आप पारिवारिक मिलन और सामाजिक आयोजनों में व्यस्त हो सकते हैं, आप अपने आस-पास के लोगों के साथ विनम्र हो सकते हैं, जिससे उनके बीच आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप कुछ कलाकृतियाँ या घरेलू सामान खरीदने में पैसा खर्च कर सकते हैं जिससे आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
खेल4 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश4 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल1 day agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















