Connect with us

देश

19 August 2023 Rashifal: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

Published

on

rashi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ संबंधी समस्या से मुक्त होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में करना चाहे तो समय अनुकूल है। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन अत्यधिक थकान और भागदौड़ के कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति का घर आना होगा। जिस कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट महसूस होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किसी से बड़ी मदद मांग सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप थोड़ा संभल कर रहे हैं, नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है। जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों के स्वास्थ में गिरावट महसूस होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें   CG: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट आए एक साथ

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में भी कुछ लोगों मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपको सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद या दायित्व मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य की कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप अपने दैनिक कार्य में परिवर्तन कर सकते हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   CG: नक्सली संगठन में सक्रिय 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। कुछ प्राइवेट जानकारी को सार्वजनिक ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए इस समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार व बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक किसी पर बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों को स्वस्थ रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन आज ना करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आज मेहमान घर आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोलेगी। आज पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई नया-वाहन खरीदने का योग बनेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   गजब! परिवार करवा रहा था जबरदस्ती शादी, 16 साल के छात्र के साथ भाग गई टीचर

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   CG: कल भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगें रोजगार कार्यालय का घेराव

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मिले BF.7 वैरिएंट के दो मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   CG: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट आए एक साथ

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending