छत्तीसगढ़
20 अप्रैल 2022 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
मेष राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु मेहनत अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।
मिथुन राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुआ काम बनेगा।
सिंह राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।
तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। संतान को कष्ट रहेगा। आय में कमी रहेगी। विवाद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
धनु राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में किसी बहुराष्ट्रीय कम्पनी में सेवा का अवसर मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
मीन राशि– बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
