
जगदलपुर, 13 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस की तैयारी और गार्ड ऑफ ऑनर का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार को प्रातः 9 बजे किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका...

महासमुंद| महासमुंद जिला मुख्यालय में आज शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। बता दें, देशभर में इस साल 75 वां स्वतंत्रता दिवस (75वीं Independence Day) मनाया जा रहा है। हालांकि जिले में कोविड-19 महामारी (कोविड-19) के चलते इस साल भी पिछले साल की तरह 15 अगस्त का कार्यक्रम होगा। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी पूरी कर ली गई है।.. 75वें स्वत्रंतता दिवस के लिए मिनी स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी है। आज शुक्रवार 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) 2021 की फुल ड्रेस रिहर्सल हुईं। कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी मंच पर पहुँचे। महासमुंद शासकीय महाप्रमु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहे जो 15 अगस्त को रहेंगे। यानि 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही अरेंजमेंट रहेगा। स्वतंत्रता दिवस को कोरोना के चलते झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, अनुविभागीय अधिकारी भागवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे सहित लोक लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री श्री साहू ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि श्री साहू द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। मालूम हो कि कोराना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को देखते राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को पालन किया जाएगा। कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए मार्च पास्ट, परेड एवं परेड का निरीक्षण नहीं होगा। अपितु मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। शहीद परिजनों का सम्मान किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एन.सी.सी. एवं स्काऊट गाईड के बच्चें इस सलामी में शामिल नहीं होगें।

कोरिया| 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल में आज कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तथा सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत शामिल हुए। स्वतंत्रता...

रायपुर| भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऐसे बालक-बालिका जिन्होंने अपनी जान की...

रायपुर| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीजी टीका एप के जरिए सेंकड डोज लगवाना आसान कर दिया गया है। अब सेकेंड डोज के लिए पंजीयन अनिवार्य नहीं होगा। सेकंड...

रायपुर। खमतराई थाना इलाके में नौकरी की तलाश में निकली युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला जांजगीर से अपने...

दुर्ग। जिले में 12 सरपंच और 32 पंच का चुनाव होगा, विधानसभा के आधार पर मतदाता सूची बनाई जाएगी। इन रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना...

बिलासपुर| प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में...

बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन न्यूनतम योग्यता होगी 10वीं पास आवेदन की...
Recent Comments