Connect with us

कैरियर

छत्तीसगढ़ जॉब: 1500 लाइन परिचारकों के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी

Published

on

  • बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र
  • अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन
  • न्यूनतम योग्यता होगी 10वीं पास
  • आवेदन की तिथि 21 अगस्त से 20 सितंबर तक

रायपुर| छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिये आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लाग-इन करके 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक जमा किये जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इस भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: अगले 4 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 232 पद आरक्षित होंगे। शेष 668 पद अनारक्षित होंगे।

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिये होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिये पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास धारा-144 लागू

जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित तथा 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं।अंबिकापुर क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 07, अनुसुचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित तथा 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं।

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसुचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित तथा 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिये हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सरकार ने घोषित की वर्ष 2022 की छुट्टियाँ

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading

कैरियर

बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …

Published

on

स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.

यह भी पढ़ें   सॉर्टेड सीमेन तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान का नवाचार करने वाला प्रदेश का पहला जिला सरगुजा

क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?

Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.

नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो 

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : जिला न्यायाधीश प्रवेश स्तर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन

वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.

Continue Reading

कैरियर

Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

Published

on

ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   सॉर्टेड सीमेन तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान का नवाचार करने वाला प्रदेश का पहला जिला सरगुजा

पदों की संख्या – 07 पद

पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

एप्लीकेशन फीस Fee Details

Fees: 500/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending