Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: जेल में लेडी डान का खौफ! कैदियों पर झाड़ती रहती है रौब, और…

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में लेडी डॉन ने आतंक मचा रखा है। लेडी डॉन का नाम मोनिका सचदेव बताया जा रहा है। उसने महिला प्रहरी को डराया धमकाया और इतना पीटा कि, उसके हाथ में प्लास्टर करना पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने लेडी डॉन के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। उसके खिलाफ पहले ही थाने में कई केस दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मोनिका जेल के अंदर भी अपनी डॉनगिरी दिखा रही है। कभी दूसरे कैदियों को धमकाती है तो कभी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझती है। अब उसने एक महिला जेल प्रहरी को पीट दिया है। जेल में रहने के बाद भी उसने वहां भी कांड करने में कोई कसर नहीं छोडी है। मोनिका ने महिला प्रहरी को इस कदर पीटा है कि उसके हाथ में प्लास्टर करना पड़ गया। जिसके इस मामले में शनिवार को रायपुर पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा ने मोनिका को अनुशासन में रहने के लिये कहा था। ये बात मोनिका को रास न आई, उसके बाद उसने बहस शुरू कर मौका पाकर उस पर हमला भी कर दिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई

निगरानीशुदा बदमाश है मोनिका

मोनिका सचदेव कोतवाली इलाके की निगरानीशुदा बदमाश है। दूसरी कैदियों के सामने ही मोनिका ने माधुरी को पटका और लातों से पीटती रही। बचाव करने आए जेल के दूसरे कर्मचारियों ने मुश्किल से माधुरी को वहां से निकाला। माधुरी ने जांच करवाई तो डॉक्टर ने हाथ में प्लास्टर करने को कहा। अब गर्दन से प्लास्टर बंधा हाथ लटकाए माधुरी गंज थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताकर मोनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज की। मोनिका के लिये आए दिन जेल जाना आम बात है। ये कई तरह के अवैध धंधों, गांजे की तस्करी, लोगों को धमकाना, मार-पीट जैसे मामलों में आरोपी रही है।

महिला पुलिस कर्मियों ने उसे घसीटकर गाड़ी में बिठाया

5 साल पहले पुलिस ने एक मामले में मोनिका को गिरफ्तार कर लिया था। तब मोनिका बैरनबाजार ओसीएम चौक में रहती थी। मोनिका के साथ उसके साथी मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद मुशतईन को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि, उन्होंने मोनिका के बोलने पर कालीबाड़ी के अरविंद गुप्ता नाम के आदमी से 50 हजार मांगे और मारपीट की। जब इस केस में मोनिका को पकड़ने पुलिस उसके घर गई थी तब लेडी डॉन ने गिरफ्तारी के बाद हंगामा किया। वह किसी भी हालत में पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं थी। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे किसी तरह घसीटकर गाड़ी में बिठाया। उसके बाद उसने चूड़ियां फोड़ उसके टुकड़े चबा लिए। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट परिसर में भी वह अपनी गिरफ्तारी का विरोध करती रही। काफी मुश्किल से इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें   जोर-शोर से शुरू हुआ सड़क मरम्मत का काम

कपड़े फाड़कर पुलिसवालों को धमकी देती

मोनिका की बहन पूजा का भी क्राइम रिकॉर्ड रहा है। उसे भी कई बार पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के खिलाफ आए दिन पुलिस को कोई न कोई शिकायत मिला करती थी। पुलिस उनके ओसीएम चौक के मकान में जब भी उन्हें पकड़ने जाती तो वे पुलिस के जवानों पर ही रेप करने की कोशिश में फंसाने की धमकी देती थीं। पुलिस नशा कारोबार और सट्टा के मामले में जब छापा मारती तो ये बहनें कपड़ा उतारकर पुलिसवालों को फंसाने की धमकी देकर उन्हें भगा देती थीं। इस कारण पुलिस ने इन दोनों बहनों को कई बार चेतावनी देकर छोड़ा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब की बिक्री व पिलाने वालों के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जांजगीर चांपा : कुदारी बैराज मे डूबने से दो स्कूली छात्र की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ससुर ने दुल्हन के सामने बरसाए चप्पल-पे-चप्पल! जब शादी वाले दिन दामाद ने मांगी ऐसी चीज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending