Connect with us

छत्तीसगढ़

‘मोहल्ले में कुत्ता पकड़ने जाओ, बदले में बंदर पकड़ लो.., पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने क्यों, किसके लिए कही ये बात?

Published

on

रायपुर. बलौदा बाजार हिंसा के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने 18 जून को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया. रायपुर में नेता राजीव गांधी चौक पर धरने पर बैठे. प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई बड़े नेता मौजूद थे. इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार की कार्रवाई की तुलना एक कहावत से की. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर बीजेपी ने जिन लोगों को पकड़ा वो इस कहावत के मुताबिक है, ‘मोहल्ले में कुत्ता पकड़ने जाओ, तो बदले में बंदर पकड़ लो, और उसको तब तक मारा जाए जब तक वो कबूल न कर ले कि वो कुत्ता है.’

यह भी पढ़ें   आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस की कार्यवाही जारी, कच्ची महुआ शराब सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाए कि बीजेपी और सरकार ने समाज के लोगों की क्यों नहीं सुनी. प्रदर्शन के दौरान बेरिकेटिंग क्यों नहीं की गई. पर्याप्त पुलिसबल क्यों नहीं था. प्रदर्शनकारियों को रोकने आंसू गैस क्यों नहीं छोड़ी गई. जिन मजदूरों को पकड़ा गया वो बीजेपी के नेता के मजदूर हैं. जिन्होंने 15 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की वो बीजेपी के नेता थे. इतने दिनों तक टेंट लगा था, क्या कलेक्टर और एसपी को जानकारी नहीं थी. इस पूरी घटना के लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है.

बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना
बघेल ने प्रदेश की साय सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है. कांग्रेस के किसी नेता ने कोई भाषण नहीं दिया था. बलौदा बाजार घटना में कलेक्टर और एसपी शामिल थे. उसके बाद बीजेपी अब निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है. हमारी मांग है कि जो सही में दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई हो. सरकार ने दंगा फैलाने की कोशिश की है. मुख्यमंत्री साय में नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : नए भारतीय क़ानूनों के द्वारा भव्य क्रियान्वयन उत्सव मनाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हंगामे के बाद भिलाई बीएसपी हादसे में मृत ठेका श्रमिक के परिजनों को १२ लाख मुआवजा मिला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   क्रिकेटर: महेंद्र सिंह धोनी के साथ बड़ा धोखा 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, यह धोखा उनके पुराने साथियों ने किया है,
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending