बिलासपुर| मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तर पर स्वीप कार्ययोजना अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में 26 अक्टूबर 2021 को समय सीमा की बैठक उपरांत बैठक मंथन सभाकक्ष में आहूत की गई है।
बिलासपुर| राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम (कोटपा अधिनियम 2003) के TOFEI के कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त स्कूलों को 14 नवम्बर 2021 तक तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (Tobaco Free Educational Institutional) घोषित किये जाने हेतु संकुल शैक्षिक समन्वयकों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बिल्हा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र एवं कोटा के प्रतिभागियों के लिए 28 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे एवं मस्तूरी एवं तखतपुर के प्रतिभागियों के लिए 29 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे प्रार्थना भवन, कार्यालय जल संसाधन विभाग में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य सरंक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज 24 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10ः30 बजे, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया जाएगा।शुभारंभ कार्यक्रम में सभी जिलों के जिला न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारीगण, कलेक्टर, एसपी एवं शासन के सर्वसंबंधित विभाग वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुडेंगे। मेगा कैम्प में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक मनाया जा रहा है। जिसमें आमजन को विधिक सेवा की जानकारी देने के प्रयोजन से प्रत्येक दिन जिला एवं तालुका स्तर पर विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम, शिविर आदि आयोजित किये जा रहे हैं।
मेष राशि आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज नौकरी पाने का प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलने के योग है। आपके आत्म...
रायपुर: कोरोना महामारी से बचाव के लिए तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन कार्य में छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला देश में सर्वाेच्च स्थान पर है। छत्तीसगढ़ के...
रायपुर। पुलिस ने पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का पीए बनकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...
रायपुर। कवर्धा में पुलिस वाहन से 4 मज़दूरों को कुचलने के मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा है कि कुचले गए घायल मज़दूरों...
रायपुर। बिलासपुर में घायल दोस्त के इलाज में देरी होने पर युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उसने उपचार कर रहे डाक्टर के...
बेमेतरा, 23 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कार और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो...
Recent Comments