Connect with us

छत्तीसगढ़

कार और ऑटो रिक्शा में टक्कर: तीन की मौत, आठ अन्य घायल

Published

on

बेमेतरा, 23 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कार और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं।

बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के साजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुडेरा गांव के करीब शुक्रवार देर रात कार और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में कार चालक परमेश्वर सेन (36 वर्ष) तथा ऑटो रिक्शा सवार बहादुर दास (55 वर्ष) और गीता मानिकपुरी (55 वर्ष) की मौत हो गई है। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: दो रेल इंजनों के बीच हुई टक्कर, RRI केबिन के पास पटरी बदलने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि भिलाई निवासी मानिकपुरी परिवार शोक के कार्यक्रम में शामिल होने ठाठापुर गांव गया था। वापसी के दौरान वह एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर भिलाई के लिए निकले थे। जब वे बुडेरा गांव के करीब पहुंचे तब सामने से आ रही जाइलो कार और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बहादुर दास और गीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक परमेश्वर सेन समेत नौ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: आज मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में भर्ती कराया गया तथा कार चालक परमेश्वर और गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही परमेश्वर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं संजीव बेसंजीव धीरज

धीरज

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रतनपुर मेला में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अमृत सरोवर के कार्याें को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देशग्रामीणों को मतदान के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बारिश ने बदली मौसम की फिजा, सोशल मीडिया की जनता ने खास अंदाज में किया खुशी का इजहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending