Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: अमृत सरोवर के कार्याें को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देशग्रामीणों को मतदान के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

Published

on

बिलासपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी आवास समन्वयक एवं तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक ली गयी।

बैठक में स्वीप, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना एवं मनरेगा के तहत चल रहे कार्याें की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वीप के तहत ग्रामीणों को मतदान हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। विशेष कर जिन ग्रामों में विगत निर्वाचन में जहां निर्वाचन प्रतिशत कम है वहां पर ग्रामीणों से चर्चा कर मतदान हेतु मताधिकार की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।

यह भी पढ़ें   एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं होने के बावजूद किया ऑपरेशन, दो डॉक्टर निलंबित

समस्त तकनीकी अधिकारी क्षेत्र निरीक्षण के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत समस्त पूर्ण कार्याें को तत्काल ही वेब पोर्टल में अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगतिरत् कार्याें को 15 जुलाई तक पूर्ण करने कहा ताकि विद्यालयों में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिन हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि जारी की जा चुकी हैं उनकी बैठक लेकर 3 जुलाई 2023 तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं इसकी जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु डीपीआर तैयार कर प्रेषित करने हेतु 1 सप्ताह का समय-सीमा निर्धारण कर जिला पंचायत कार्यालय में डीपीआर उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास एवं लूट करने वाले आरोपियों को घटना को तत्काल किया गया गिरफ्तार

मनरेगा के तहत अमृत सरोवर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ जून तक पूर्ण करने कहा। सामाजिक अंकेक्षण के तहत वसूली एवं निकासी बैठक का आयोजन, आधार बेस्ड भुगतान हेतु शेष मजदूरों कनवर्जन जून तक पूरा कराया जाए। वर्ष 2021-22 तक के प्रगतिरत कार्याें को 30 सितम्बर तक पूर्ण कराया जाए। नरवा के कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: विभागीय बजट को लेकर आज होगी बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending