Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास एवं लूट करने वाले आरोपियों को घटना को तत्काल किया गया गिरफ्तार

Published

on

          *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त  लाठी डंडा, चाकू एवं लूट रकम ₹500 किया गया जप्त*   


                                                                 नाम आरोपी-    *(01) सुमेंद्र उर्फ सोमी पाल पिता रामनारायण पाल उम्र 23 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी* 

(2) आकाश उर्फ छोटू ध्रुव पिता शिव ध्रुव उम्र 18 वर्ष निवासी गणेश नगर नया पारा थाना सिरगिट्टी
(3)एक अपचारी बालक

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोहित पटेल पिता धरमलाल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम धूमा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 29 /01/ 2022 को शाम के समय प्रार्थी के किराना दुकान में सोमेंद्र पाल उर्फ सोमी एवं अन्य साथी मिक्चर एवं गुटका खरीदें और बिना पैसा दिए जाने लगे प्रार्थी द्वारा पैसा मांगने पर गाली गलौज कर प्रार्थी से मारपीट करने लगे यह देख प्रार्थी के पिता धरमलाल पटेल , मां फेकन भाई पटेल ,भाई अश्वनी पटेल ,भतीजे सूरज पटेल एवं सुधीर पटेल बीज बचाओ करने लगे तो आरोपियों द्वारा इन्हें लाठी-डंडे से मारकर चोट पहुंचाया गया आरोपियों द्वारा प्रार्थी के भतीजे सुरेश पटेल के पेट में चाकू से वार कर दुकान के गल्ले में रखे बिक्री रकम ₹500 को लेकर भाग गए हैं प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया मामले की गंभीरता से तत्काल वरिष्ट पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें   ED की छापेमार कार्रवाई पर भड़के सीएम भूपेश बघेल

तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैज़ुल शाह द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर दबिश देकर आरोपीओ को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी डंडा ,चाकू एवं लूट रकम ₹500 जप्त किया गया है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त करवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक धनुष पटेल,सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा आरक्षक मिथिलेश सोनी, कमलेश्वर शर्मा ,आफाक खान , बोधु कुमार की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोटा SDOP सिद्धार्थ बघेल द्वारा NGO टीम के साथ अवैध नशे के विरूद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, आज भी बारिश का अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 17 से 23 अगस्त तक होगा सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending