Connect with us

छत्तीसगढ़

ड्राई डे पर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करने वाला आरोपी सिविल लाईन पुलिस की गिरफ्त में

Published

on

नाम आरोपी मनोज लोनिया पिता पुसउ राम लोनिया उम्र 30 साल निवासी स्टेशनपारा ग्राम घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर छ0ग0

बिलासपुर। – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला के पुलिस कप्तान व्दारा अवैध नशीले पदार्थ एवं शराब के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने एंव कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था किसी तारम्य में थाना सिविल लाईन से अवैध शराब एंव नशीले पदार्थों पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया था इसी दौरान थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि घुटकू कोनी का एक व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर महामाया चौक से नेहरू चौक की ओर परिवहन करते आ रहा है उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन व्दारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें   बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा महंगा, परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमैटिक चालान की व्यवस्था

पुलिस टीम व्दारा नेहरू चौक के पास नाका बंदी कर कोनी के तरफ से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी 10एआर 4226 को रोक कर तलाशी लिया गया जो अपने मोटर सायकल में एक सफेद रंग की बोरी के अंदर विभिन्न 11 नग प्लास्टिक बॉटल में कुल 22 लीटर देशी महुआ शराब रखे मिला जिसके संबंध में आरोपी मनोज लोनिया निवासी घुटकू कोनी को अवैध शराब परिवहन करने के संबंध में लाईसेंस / कागजात पेश करने हेतु नोटिस जारी किया गया जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर आरोपी मनोज लोनिया पिता पुसउ राम लोनिया उम्र 30 साल निवासी स्टेशन पारा घुटकू थाना कोनी जिला बिलासपुर के कब्जे से 22 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   23 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे, उप निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, प्रआर.505,आर.1180 अनुप नेताम की भूमिका सराहनीय रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ग्रामीण बैंक से लोन लेकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार, 1500000 रुपए खाता में कराए गए जमा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   23 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज से फिर बस्तर संभाग के दौरे पर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending