छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह अभियान के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
बिलासपुर| प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह अभियान का आयोजन 07 जुलाई तक विभिन्न विकासखण्डों के सेवा सहकारी समितियों में सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक प्रतिदिन किया जा रहा है। शिविर में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गोधन न्याय योजना, बीज, खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट विक्रय, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य सामयिक विषयों पर जानकारी दी जाएगी। उद्यानिकी विभाग द्वारा फसल बीमा योजना एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना पर कृषकों से समसामयिक सलाह पर परिचर्चा की जाएगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा किसान के्रडिट कार्ड व बीज, खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट वितरण से संबंधित समस्त कार्य किए जाएंगे। राजस्व विभाग को पटवारी द्वारा अभिलेखों का सत्यापन एव ंबी-1 खसरा, नक्शा, उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। बीज निगम द्वारा कृषि यंत्रों का प्रदर्शन एवं चेम्पस का आवेदन प्राप्त कर इन्द्राज करेंगे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत आयोजित शिविर के लिए विकासखण्ड बिल्हा के बिल्हा, सेवार, हिर्री, पौसरी, बिटकुली, कड़ार, सरकंडा, नगोई, तिफरा, बोदरी, मोपका, महमंद, हरदीकला, सरवानी शिविर के लिए अनिल वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गुमा, बोरसरा, बरतोरी, मोहतरा, पासीद, मुरूकूटा, दगौरी, सारधा शिविर के लिए अजय सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड बिल्हा के अन्य शिविर पौसरा, सेमरताल, लखराम, बिरकोना, सेन्दरी शिविर के लिए एस.एल.भट्ठ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उच्चभट्ठी, सेलर, टेकर, सलखा, करमा, बेलतरा एवं उर्तुम शिविर के लिए यू.एस.चंदेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विकासखण्ड मस्तूरी के भरारी, धुआंकारी, मल्हार, जैतपुरी, किरारी, वेदपरसदा, टिकारी, मस्तूरी, गतौरा, दर्रीघाट, जयराम नगर, एरमसाही, लोहर्सी, गोडाडीह, मानिकचैरी, ओखर, विद्याडीह, चिल्हाटी, सोन, कुकदीकला, जोंधरा, बहतरा, भट्ठचैरा, नरगोड़ा, पोड़ी, देवरी सीपत, कौड़िया, सीपत, जांजी, धनियां, सोंठी, कुकदा एवं निरतू के लिए शिविर के लिए संबंधित क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विकाखण्ड तखतपुर के जूनापारा, पाली, तखतपुर, पुरैना, ढनढन, बेलपान, पोड़ी, बीजा, विजयपुर, देवतरा, सिंघनपुरी शिविर के लिए एल.एल. कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गिरधौना, पंचबहरा, सकर्रा, कुरैली, खरकेना के लिए ए.के. सतपाल एवं खम्हरिया, देवरी, मोछ, जरौंधा, कुंआ, लाखासार के लिए ए.के. सिन्हा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गनियारी, सकरी, घुरू, भरारी, नेवरा, घुटकु शिविर के लिए पी.के. अनंत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विकासखण्ड कोटा के रतनपुर, रानीगांव, कर्रा, चपोरा, नवागांव शिविर के लिए आर.ए. साहू एवं करगीखुर्द, धूमा, नंगचुई, पिपरतराई, करगीकला, मिट्टूनवांगांव शिविर के लिए पी.सी. जांगड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार केंदा, बेलगहना शिविर के लिए एस.के. टोन्डे और कोटा शिविर के लिए एम.एम. तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized20 hours ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized4 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized3 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized3 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
