Connect with us

छत्तीसगढ़

अरपांचल में पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने शुरू की क्रिकेट अकादमी, पूर्व रणजी खिलाड़ी अभिषेक सिंह सिखयाएँगे खिलाड़ियों को दावपेंच…

Published

on


बिलासपुर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में एक और प्रयास जुड़ गया है। अरपांचल में पूर्व रणजी खिलाड़ियों ने अकादमी की शुरुआत किया है, जिनमे १० वर्ष या उससे अधिक के उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग के माध्यम से तैयार किया जायेगा। क्रिकेट अकादमी बिलासपुर के नाम से शुरू हुए इस कोचिंग की अनोखी बात यह है की जिस प्रकार क्रिकेट में पार्टनरशिप और तालमेल से हारते हुए मैच में भी वापसी किया जा सकता है वैसे ही कुछ कॉम्बिनेशन से इस अकादमी को शुरु किया गया है।

फ़ास्ट बॉलर अभ्युदयकान्त सिंह के नेतृतव में कोचिंग दे रहे अभिषेक सिंह जो की ओपनिंग बैट्समैन रहे है और रोहित ध्रुव जो मिडिल आर्डर में बैटिंग करते है। बोलिंग और ओपन एवं मिडिल आर्डर में बैटिंग के पोजीशन के स्पेशलिस्ट कोचेस की गाइडेंस में इसमें कोचिंग लेने वाले खिलाड़ियों के टैलेंट और पोजीशन के हिसाब से गाइड किया जायेगा। ओपनिंग बैट्समैन एवं रणजी खिलाड़ी रहे अभिषेक सिंह से हुए बातचीत में उन्होंने बताया की सीएबी का लक्ष्य है की आगामी तीन वर्षो में यहाँ से ऐसे खिलाड़ी प्रोड्यूस किये जाये जिसे भारतीय टीम में खेलने का गौरव हासिल हो सके। अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया की एक बैट्समैन को कम से कम २५ से ३० मिनट टर्फ में नेट पर प्रैक्टिस की जरूरत होती है इसी को देखते हुए अकादमी ने ९ टर्फ पिचेस बनाई है जिससे सभी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का प्रयाप्त समय मिल सके।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से महुआ शराब रखने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

अभिषेक ने बताया की मैदान आगामी कुछ समय में पूरा तैयार हो जायेगा जिसमे दो शिफ्ट में १०० बच्चे क्रिकेट की कोचिंग ले पाएंगे। वर्तमान में ८ से १२ सुबह ही कोचिंग चल रहा है। गर्ल्स और बॉयज दोनों की कोचिंग अकादमी में दिया जायेगा। अभिषेक ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया की क्रिकेट में प्रत्येक खिलाड़ियों को अपने खेल के साथ साथ टेम्परामेंट और मेन्टल टफनेस पर विशेष वर्कआउट करना होता है जो उन्हें किसी भी कंडीशन में शानदार परफॉर्म करने में बहुत मददगार होते है उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा की सीएबी में खेलने वाले खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ इन बारीक चीज़ो पर भी ध्यान दिया जायेगा जो उनको क्रिकेट में आगे के करियर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। अभिषेक ने हमे जानकारी देते हुए कहा की अकादमी में सभी जरूरी किट है जो प्रैक्टिस में जरूरी होते है इसके अलावा यदि कोई खिलाड़ी अपना किट न भी लाये तो भी अकादमी उनको खेलने के लिए जरूरी किट उपलब्ध करवाएगा। क्रिकेट के हर डिपार्टमेंट जिनमे बैटिंग, बोलिंग और फील्डिंग के अलावा स्पेसिफिक ड्रिल्स , साइड ऑन बैटिंग एवं फिटनेस और वर्कआउट पर फोकस अकादमी करेगा। क्रिकेट को आगे बढ़ाने सामने आ रहे युवाओ से भारतीय क्रिकेट और आगे बढ़ेगा साथ ही युवा क्रिकेटरों को रणजी खिलाड़ियों से मिलने वाले क्रिकेटिंग टिप्स से अपने गेम में सुधार लाने में और फायदा होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   JEE Mains Result : छत्तीसगढ़ के ध्रुव ने किया टॉप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending