छत्तीसगढ़
22 August 2023: जानिए आज किन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी या डील का हिस्सा बनने का भी योग है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है।वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)आज का दिन आप यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य की योजना बन सकती है। साथ ही आज घर परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। बच्चे और पत्नी के लिए आज कोई तोहफा आप खरीद सकते हैं।मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)आज स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश सोच समझकर करें। आज बच्चे परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते हैं। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने का प्लानिंग कर सकते हैं।सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में बन सकता है।कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आपके प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक बड़ी मदद मिल सकती है। जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच-विचार कर करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है तो आज उसका सफल परिणाम आपको मिलने वाला है। व्यापार आदि में बड़ा निवेश के साथ मित्रों परिवारजनों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से व व्यापार व्यवसाय में कार्य परिवर्तन से बड़ा लाभ मिलने के योग है।मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)आज आप व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी से मन मुटाव रहेगा।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।




















