Connect with us

देश

24 जुलाई 2021 राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष (Aries): शनिवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ है. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. आपके प्रस्ताव ज्यादातर लोग मान सकते हैं. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. खुद को अपग्रेड करने के लिए वरिष्ठों की मदद ले सकते हैं.
वृषभ (Taurus): आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें. आपकी मेहनत से आपकी इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी. पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें. घर में लोगों का आना जाना रहेगा. कुछ भी गलत देखें तो उस पर तुरंत प्रतिकार करना ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें: पुलिस ने ट्रैफिक अधिकारी के घर की छापेमारी, सोने की टॉयलेट पर बाथरूम करता पकड़ा गया… अधिकारीयों के उड़े होश
मिथुन (Gemini): आपके लिए शनिवार का दिन बढ़िया रहेगा. कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं. धन की बचत भविष्य में सहयोग प्रदान करेगी. फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा.
कर्क (Cancer): आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए. शनिवार का दिन कामकाजी लोगों के लिए सफलता से भरा होगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है. प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: CG 12th Board Result: जल्द घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, आज किया जा सकता हैं तारीखों का ऐलान
सिंह (Leo): आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है. अपने नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है. नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे.
कन्या (Virgo): आप खुद की योजना पर भरोसा रखें. विलासिता के सामान पर दिल खोलकर खर्च करेंगे. कारोबारी वर्ग को पुराने निवेशकों के चलते लाभ मिल सकता है. पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है. सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: एक पुलिस स्टेशन ऐसा भी, जहां थानेदार की कुर्सी पर नहीं बैठते कोई भी बड़े अधिकारी…. पढ़ें पूरी खबर
तुला (Libra): आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी. कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी. आप लंबे समय से अटकी पड़ी हुई डील को फाइनल कर सकतें हैं. आर्थिक व्यवहारों में लापरवाही न बरतें. आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं.
वृश्चिक (Scorpio): आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कामों में कामयाब रहेंगे. कई लोग आपके घर आ सकते हैं. भविष्य में आर्थिक जरूरतें बढ़ने की संभावनाएं. व्यापार में लाभ होगा. आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है. आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे.
यह भी पढ़ें: Private Jets में होता है गलत काम! एयरहोस्‍टेस ने खोले ‘उड़ते महलों’ के राज, नौकरी ज्वाइन करने से पहले करने पड़ते हैं 8 गुप्त समझौते….
धनु (Sagittarius): शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरूर रहेंगे. व्यावसायिक समझौते लाभदायी हो सकते हैं. अपने खर्चों में कटौती करना अति आवश्यक है. विधार्थी उच्च अध्ययन में सफलता से उत्साही रहेंगे.
मकर (Capricorn): आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे. व्यापारिक मामलों में बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकता है. कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं. राजकीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी. कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे.
यह भी पढ़ें: Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा के घर क्राइम ब्रांच की छापामारी, पुलिस को सही-सही जवाब नहीं दे रहे राज….
कुंभ (Aquarius): आपको ग्रहानुकूलता का लाभ मिलेगा. सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है. अपनी योग्यता पर शंका न करें. पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. युवाओं को काम की तलाश रहेगी.
मीन (Pisces): जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. शनिवार को कोई नई चीज सीख सकते हैं. आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे. कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है.
यह भी पढ़ें   25 रुपये के आवेदन फॉर्म में बनें ऑफिसर, कई विभागों में निकली वैकेंसी…
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री शुक्रवार को महाराष्ट्र का करेंगे दौरा 30 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री शुक्रवार को महाराष्ट्र का करेंगे दौरा 30 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   25 रुपये के आवेदन फॉर्म में बनें ऑफिसर, कई विभागों में निकली वैकेंसी…

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   फैन ने शाहरुख से पूछा बहुत बड़ा सवाल, ‘किंग खान’ का जवाब ट्विटर पर मचा रहा धमाल

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending