छत्तीसगढ़
26 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष- आज चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।
वृष- गुरु व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें: सास के साथ बंद कमरे में रंगरलिया मनाते पकड़ा गया दामाद, मचा बवाल…. मौके पर पहुँची पुलिस
मिथुन- गुरु व चन्द्रमा का नवम में व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।
कर्क- छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
यह भी पढ़ें: काम की खबर : रिटायरमेंट के बाद शान से बिताना चाहते हैं जिन्दगी तो दिन करनी होगी इतनी सेविंग, मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
सिंह- बैंकिंग व प्रशासनिक जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा के सप्तम गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।
कन्या- जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा गुरु का खष्ठम व सूर्य का नवम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। गेंहू का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: पत्नी, बेटी और प्रेमिका की हत्या : हत्यारे ने खत छोड़ा “ससुर-साढ़ू और पिता को मार खुद मरुंगा” पुलिस ने सभी को सुरक्षा में लिया, आरोपी फरार
तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।
यह भी पढ़ें: CG 12th Board Result: किताबें देखकर दी परीक्षा, फिर भी 5 हजार से ज्यादा बच्चे फेल…
धनु- आज आर्थिक प्रगति के सुख से प्रसन्नता है। तृतीय गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।
मकर- शनि इसी राशि में है। जॉब में नवीन दायित्व आरंभ के लिए आज समय अनुकूल है। गुरु व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Big Boss फेम ‘यशिका आनंद’ हुईं भीषण दुर्घटना का शिकार, बाल-बाल बची जान
कुंभ- गुरु व चन्द्रमा एकसाथ इस राशि में गज केसरी योग बना रहे हैं। सूर्य व शनि जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।
मीन- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर आध्यात्मिक है। छात्र सफल रहेंगे। गुरु रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पूरा श्रावण माह शिव जी की पूजा करते रहें। अन्न दान करें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized7 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized15 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
