Connect with us

देश

28 जनवरी राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष (Mesh)
आज आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे | आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा | धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी | आज आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा | राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | छात्रों के लिए समय अनुकूल है |
वृषभ (Vrushabh)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | सोचे हुए कार्य आज समय रहते पूरा कर लेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा | सेहत के मामले में आप तंदुरुस्त रहेंगे | आज दोस्तों से फ़ोन पर किसी विषय पर चर्चा करेंगे | लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा | कहीं निवेश करना चहाते हैं तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें |
मिथुन (Mithun)
आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी | सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी | लवमेटस को आज कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा | आज आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा|

Rashifal 28 January 2022

कर्क (Kark)
आज परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा | आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे | जिससे आपको लाभ भी होगा | आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा | कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा | छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
सिंह (Sinh)
आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे |  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | आपके दिमाग में अचानक कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी | लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहेगा | नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
कन्या (Kanya)
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे | दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे | आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता मिलेगी |
तुला (Tula)
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आने की संभावना है । वहां आप कॉफी इंज्वाय करेंगे । ऑफिस में आपके काम की बॉस तारीफ करेंगे । मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है । आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा । घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा ।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा । आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मज़बूत होगा । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे । आपका कोई खास काम पूरा होगा । आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे । धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे |

Rashifal 28 January 2022

धनु (Dhanu)
आज आपको बड़ी कंपनी से डील का मौका मिलेगा । इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है । घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं । आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे । अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते खुले नजर आएंगे ।
मकर (Makar)
आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा । किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए । आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है । किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी । कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए ।
कुंभ (Kumbha)
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा । आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे । गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए । आज आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे । ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा । परिवार वालों के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे । आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा ।
मीन (Meen)
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा । अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा । आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा । आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे । ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे ।
यह भी पढ़ें   Breaking News: सुप्रीम कोर्ट जल्लीकट्टू कानून,की वैधता बरकरार रखने वाले,अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा SC,जानें मामला,
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   Breaking News : 2019 में राम मंदिर का फैसला कांग्रेस ने किया स्वीकार फिर अब प्राण प्रतिष्ठा में जाने से क्यों इनकार

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   पेशाब कांडः पायलट को नहीं मिली राहत, DGCA का निलंबन रद्द करने से इनकार

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता: इम्तियाज खान की शानदार कप्तानी पारी की बदौलत बिलासपुर ने बनाई पहली पारी में बढ़त

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के समय का हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending