Connect with us

छत्तीसगढ़

29 दिसबंर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता की स्थिति दिख रही है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्‍छे मनोयोग के साथ आप एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय कहा जाएगा। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान रखिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रहेगा। धन खर्च हो सकता है। आज कोई अप्रिय घटना आपके साथ घट सकती है। संयम बरतें। मन शांत तो रहेगा, पर बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। खिन्‍नता का अनुभव करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। यद्यपि कि वे बहुत परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सफेद वस्‍तु पास रखें।


मिथुन-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। मन थोड़ा खिन्‍न हो सकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मूड में उतार-चढ़ाव संभव। शैक्षिक/ बौद्धिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-मां से मुलाकात संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह हो सकती है। प्रेम और व्‍यवसाय की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर धैर्य में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय कम और खर्च अधिक हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम में सुधार है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ होगा। पैसों के लेन-देन में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले लोग अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, फिर भी मन अशांत रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित होने की वजह से थोड़ा सा तनाव भी पैदा हो सकता है। अभी निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम साथ है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर लगेगा। यात्रा का योग बन सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु पारिवारिक समस्याएं परेशान सकती हैं। खर्चे बढ़ेंगे। छात्रों को बेहतरीन करियर के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। मां काली की अराधना करें।

तुला-व्‍यापारिक और व्‍यवसायिक उत्‍थान होता दिख रहा है। पिता का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। आप नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सान्निध्य मिल सकता है। कारोबार में श्रम अधिक रहेगा।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भगवान शिव की अराधना करते रहें। 

वृश्चिक-मन खिन्‍न रहेगा। सिरदर्द और नेत्रविकार से परेशान हो सकते हैं। खर्च को लेकर मन परेशान हो सकता है। ज्‍यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। आज सकारात्मक विचारों के साछ काम करेंगे तो समय से काम पूरे कर पाएंगे। दोस्तों के साथ चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। सेहत के लिए आज का दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्य के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-मन प्रसन्‍न रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार में पूरा-पूरा भरपूर सहयोग दिख रहा है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार बढ़ेगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर-व्‍यापारिक संतुलन बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम नीरसता का शिकार रहेगा। बहुत-खराब या बहुत अच्‍छा नहीं होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। पारिवारिक कार्यों में मन लगेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बनते कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का साथ होगा। आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अचानक धन लाभ से आपकी परेशानियां खत्म होंगी। मन अशांत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। आय बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम करेंगे। बिजनेस में कई ऑफर मिल सकते हैं। इस राशि से जुड़ी कन्याओं के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरी पाने में दोस्त का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढ़ें   अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, कल 15 जून को टकराएगा गुजरात के कच्छ से
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1134.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा द्वारा रेंज के जिलों में अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था लगातार शारीरिक शोषण

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्यों, लोकपालों व शिकायत निवारण समन्वयकों के लिए 10 अगस्त से 13 अगस्त तक कार्यशाला

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   JOB: रायपुर जिला रोजगार कार्यालय में 10 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित, इन पदों पर होगी भर्ती

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending