Connect with us

देश

29 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि-सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार पर पूर्ण ध्यान दें। कठिनाई आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्‍मसंयत रहें।
वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें।
मिथुन राशि– संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि– मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।
सिंह राशि– पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।
कन्या राशि– मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है।
तुला राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कोई समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि– मन परेशान रहेगा। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।
धनु राशि— बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बढ़ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों में मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों का विस्‍तार होगा।
मकर राशि– आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
कुंभ राशि– दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।
मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।
यह भी पढ़ें   बिलासपुर : एमजी हेक्टर में सवार जिला महामंत्री की हत्या? सकरी ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   23 जनवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   CM बघेल आज इस जिले को देंगे 110 करोड़ रुपए के कार्यो की सौगात, वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा हैं राखी का त्योहार, सोशल मीडिया पर लोग ऐसे दें रहे हैं अपनों को रक्षाबंधन की बधाई

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली.पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   छत्‍तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक! अगले 24 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम ​का मिजाज

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   Viral: साली ने स्टेज पर दूल्हे-दूल्हन को पिलाया शराब, फिर मच गया हंगामा... देखें वीडियो

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending