Connect with us

देश

29 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

avatar

Published

on

Rashifal
मेष
फायदा- बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। पैसों की बचत कर सकेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- पुराना विवाद आज फिर परेशान कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर है। जल्दबाजी में कुछ गड़बड़ हो सकती है।
उपाय- रोटी पर थोड़ी-सी हल्दी लगाकर गाय को खिलाएं।
वृष
फायदा- आपके विचार साफ रहेंगे। प्रेमी से मन की बात भी आप कह सकते हैं। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
नुकसान- ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशानी में उलझ सकते हैं। आप कुछ नया करने के लिए डिसीजन नहीं ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- पानी में थोड़ा सा शहद डालकर पीएं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के IAS समेत 90 प्रमुख अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप! सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब…
मिथुन
फायदा- दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सक29ती है। आपके काम इन लोगों की ही मदद से पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग हैं।
नुकसान- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय- भगवान को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
कर्क
फायदा- अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो सावधान रहें। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान होगा। मीटिंग में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: सावधान! सावन के महीने में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना…
सिंह
फायदा- आज आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका हौंसला बढ़ा सकता है। आपको मदद मिल सकती है। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- आप फालतू विवादों में उलझ सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। लापरवाह होने पर आप कोई ऐसा फैसला कर सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
उपाय- पक्षियों को पानी पिलाएं।
कन्या
फायदा- निजी मामलों को लेकर कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में नहीं आने दें। आप कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
नुकसान- आक्रामक होंगे तो आपके ज्यादातर काम बिगड़ सकते हैं। कोई फालतू विवाद होने की संभावना है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
उपाय- बच्चों को मिठाई या चॉकलेट खिलाएं।
यह भी पढ़ें: लाखों कमाने का सुनहरा मौका! घर बैठे कमायें 15 लाख रुपये, करना होगा मोदी सरकार का ये काम
तुला
फायदा- पहले किए गए काम का फायदा आपको आज मिल सकता है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- सुस्ती और थकान भी महसूस हो सकती है। अपोजिट जेंडर से सावधान रहना होगा। आपके साथ धोखा हो सकता है। आपके कामों में रुकावटें भी आ सकती है।
उपाय- शिवजी को आंकडे का फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक
फायदा- आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। फैसले करने के लिए समय अच्छा है। पैसों के नजरिए से भी दिन आपके लिए बेहतर है।
नुकसान- सेहत को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। संतान पक्ष आशा के अनुरूप काम नहीं कर पाएगा। कोई बुरी खबर भी आज मिल सकती है।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें।
यह भी पढ़ें: रेलवे अधिकारी अपने सरकारी घर में महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां! अचानक पहुंची पत्नी… मचा वबाल
धनु
फायदा- नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश का फायदा आज मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।
मकर
फायदा- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।
नुकसान- अनजान लोगों से सावधान रहें। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा। नहीं चाहते हुए भी आपको महत्वपूर्ण कामों में रिस्क लेनी पड़ सकती है।
उपाय- कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें।
यह भी पढ़ें: Good News : यूपीएससी, एनडीए और सीडीएस पास करने पर मिलेंगे 50 हजार रुपए…
कुंभ
फायदा- सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। माता के सहयोग से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। भाइयों का भी साथ मिलेगा।
नुकसान- आपका व्यवहार नियंत्रण से बाहर हो सकता है। किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने से बचें। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का तनाव बढ़ सकता है।
उपाय-  नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।
मीन
फायदा- आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है। आपकी बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। दिनचर्या सहज और सरल रहेगी।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोई महंगी वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में तेल का दीपक लगाएं।
यह भी पढ़ें   खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की खोजबीन तेज, जल्द होगा गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

avatar

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   Lakshadweep: क्या टूरिस्ट्स के लिए सच में तैयार है लक्षद्वीप? जानिए जमीनी हकीकत

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

avatar

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   #LordShardul: शार्दुल ने टेस्ट मैच में दिखाया टी20 जैसा तूफान, सोशल मीडिया पर फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में खुशी से झूमीं कंगना रणौत, अभिनेत्री ने लगाए जय श्रीराम के नारे

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

avatar

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   शराब के नशे में धुत ऐसा काम कर रहे थे 2 शिक्षक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   Lakshadweep: क्या टूरिस्ट्स के लिए सच में तैयार है लक्षद्वीप? जानिए जमीनी हकीकत

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending