Connect with us

Uncategorized

29 जून 2021 राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष
फायदा- नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। मैनेजमेंट में सफल होंगे।
नुकसान- वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
 वृषभ
फायदा- भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा।
नुकसान- बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मिथुन
फायदा- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। व्यापार में फायदा हो सकता है।
नुकसान- नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है।
उपाय- भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।
कर्क
फायदा- आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है।
नुकसान- पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी। रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं।
उपाय- किसी गरीब कन्या को खिलौने मिठाई आदि का दान करें।
सिंह
फायदा- बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
नुकसान- यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
कन्या
फायदा- नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
तुला
फायदा- पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक
फायदा- संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
धनु
फायदा- समय आपके पक्ष में रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर गाय के दूध में पानी मिलाकर अभिषेक करें।
मकर
फायदा- भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं। काम को लेकर तनाव हो सकता है।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभ
फायदा- बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
मीन
फायदा- मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा और चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।
यह भी पढ़ें   विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी सांसद इस बिल का करेंगे विरोध
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Published

on

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें   ‘CM सर लॉकडाउन में शादी पर रोक लगा दें, मेरी गर्लफ्रेंड की शादी भी रुक जाएगी’

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।


पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Continue Reading

Uncategorized

पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Published

on

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री करने वाला अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।

बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

Continue Reading

Uncategorized

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

Published

on

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।

इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।

इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें   श्रम दिवस विशेष : एक ऐसा सेंटर जहाँ डाक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते है बोरे बासी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending