छत्तीसगढ़
3 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज आपका अत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सहकर्मियों के साथ मिल कर किये गए कार्यों मेंआपको सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ आज कहीं घुमाने जायेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों से कोशिश कर रहे काम में आज आपकों सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में आपको थोड़ी थकान महसूस होगी| पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज सोच समझ कर निवेश करें। जरूरतमंद को भोजन करायें,मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ (Vrushabh)
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।आपको संचार-साधनों से फायदा होगा|आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी।इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। लवमेटस को अचानक गिफ्ट मिलेगा। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार करेंगे| भगवान श्रीकृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं,रुके कार्य पूरें होंगे|
मिथुन (Mithun)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। इस राशि के रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी| वकालत से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम पूरें होंगे।
कर्क (Kark)
आज आपको कुछ नया सीखने का मौकामिलेगा|कारोबार के लिए कोई क्लाइंटमिलेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है|आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।जीवनसाथी से लम्बी बात होगी, बात करके आप अपने आप को रिलेक्स महसूस करेंगे। आज सबके साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आज लवमेटस घर पर अपनी शादी के लिए बात करें, तो बात बन जाएगी। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है| गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।
सिंह (Sinh)
आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कुछ सवालों में आपका मन उलझा रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा| आप किसी फ्रेंड की पार्टी में शामिल होंगे हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में प्यार बना रहेगा। दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ रखें, व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
कन्या (Kanya)
आज आपका मन सामाजिक कामकाज में लगेगा।आप किसी बात को लेकर भावुकहो सकते हैं। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपने गुरु को प्रणाम करें, जीवन में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला (Tula)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।
वृश्चिक (Vrushchik)
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।
धनु (Dhanu)
आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए। आपकी नकारात्मक सोच आपको थोडा परेशान कर सकती है। आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।
मकर (Makar)
आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ (Kumbha)
आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होने का योग बन रहा है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आपको करियर को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैय्या लोगों को प्रभावित करेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्तों में और मजबूती आयेगी।
मीन (Meen)
आपको दोस्तों से सहायता मिलेगी। जिससे आपके रुके हुये कार्य पुरे होंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की मद्द करने को तैयार रहेंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते है।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






























