Connect with us

देश

6 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal


मेष-
जोखिम भरा समय है। कोई रिस्‍क न लें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको भी उदर रोग से परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी चलेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर चल रही है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-इन दिनों घर का तापमान बढ़ा हुआ है। रक्‍तचाप बढ़ सकता है। मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ा मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   2 जनवरी राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

सिंह-गृहकलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी अच्‍छी है। सीने में विकार न हो इसका ध्‍यान रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कन्‍या-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। वाणी से थोड़ा कड़ी भाषा का प्रयोग करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बढ़िया दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-शारीरिक तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम और व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है। निवेश करने से बचें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। सरकारी तंत्र से न भिड़ें। सूर्यदेव को जल दें।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर आयुर्वेद चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज हुए स्वस्थ, आज अंतिम मरीज हुआ डिस्चार्ज, गिलोय का पौधा भेंटकर दी गई विदाई

धनु-खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। काल्‍पनिक भय भी आपको परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा लेकिन सिर दर्द या नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलने का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति ठीक रहेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-स्थिति अच्‍छी है। भाग्‍य पर अभी भरोसा न करें। कर्तव्‍य निभाते रहें। सूद समेत मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मान-सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सही चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   US Election 2024: ट्रंप चुनाव जीते तो क्या खारिज हो जाएंगे मुकदमे, जानें क्या कहता है अमेरिकी कानून

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   US Election 2024: ट्रंप चुनाव जीते तो क्या खारिज हो जाएंगे मुकदमे, जानें क्या कहता है अमेरिकी कानून

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, अब तक देश की झोली में आये कुल 6 मेडल

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Nyay Yatra : पश्चिम बंगाल से गुजर रही राहुल गांधी की यात्रा खड़गे ने ममता बनर्जी से किया ये अनुरोध

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending