Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का 6 करोड़ का प्राेजेक्ट 90 फ़ीसदी हुआ पूरा

Published

on

रायपुर। शहर के जीईरोड इलाके में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 6 करोड़ की लागत ये यूथ हब एवं चौपाटी बनाने का काम 90 फीसदी पूरा हो गया है, बाकी बचे 10 फीसदी काम को जल्द पूरा करने की तैयारी है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने से आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं और शहरवासियों को ओपन स्पेस में रिफ्रेशमेंट की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए चौपाटी में 60 कियोस्क बनकर तैयार हैं, जिसका नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।

राजधानी के जीई रोड क्षेत्र में पं. दीनदयाल ऑडिटाेरियम से लेकर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मेन गेट के इलाके को यूथ हब के रूप में विकसित करने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 6 करोड़ में रायपुर की एजेंसी को ठेका दिया है। ठेका एजेंसी द्वारा ओपन स्पेस में खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराने एक लाइन से 60 आधुनिक कियोस्क बनाए गए हैं। आकर्षक टेनसाइट फेंसिंग के साथ ही पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ बनाया गया है। अंदर वाले हिस्से में पाथ-वे बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। साथ ही आगंतुकों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह के द्वारा चौथा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

सार्वजनिक प्रसाधन, पार्किंग अलग से

जीई मार्ग पर विकसित यूथ हब और चाैपाटी में आने-जाने वालों के लिए ओपन स्पेस में पार्किंग की सुविधा रहेगी। चारपहिया वाहन आसानी से ड्राइव करते हुए उसे पार्क कर सकेंगे। साथ ही सार्वजनिक प्रसाधन एवं पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। स्टेप एसेस रेेलिंग का काम इस समय चल रहा है।

होंगी तमाम सुविधाएं

यूथ हब के साथ ही चौपाटी बनाने का काम 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। 60 कियोस्क बनकर तैयार हैं। बिजली, पानी एवं सार्वजनिक प्रसाधन की सुविधा के अलावा पार्किंग के लिए अलग से स्पेस सुरक्षित रखा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह के द्वारा चौथा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CCTV में कैद हुआ छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो, गेस्ट हाउस में रुके ग्रुप ने लगाया आरोप...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गौठानों में मनाया जाएगा हरेली पर्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending