Connect with us

देश

7 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi
मेष
फायदा- करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
नुकसान- यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- शहद खाकर घर से निकलें।
वृष
फायदा- करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

मिथुन

फायदा- आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा।
उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
कर्क
फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।
उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।
सिंह
फायदा- बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
कन्या
फायदा- किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।
तुला
फायदा- बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
वृश्चिक
फायदा- आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।
धनु
फायदा- पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी।
नुकसान- ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर
फायदा- घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
कुंभ
फायदा- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
नुकसान- किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।
मीन
फायदा- पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
नुकसान- तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
उपाय- राशि स्वामी शनि के मंत्रों का जाप करें।
यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रिश्वत लेते पकड़ाया रेलवे का क्लर्क, जानिए पूरा मामला
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी को देना होगा रिपोर्ट

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इन 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending