Uncategorized
8 नवम्बर से शुरू हो सकता है रायपुर का बहुप्रतिच्छित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल
रायपुर: राजधानी के रावणभाठा में अंतर्राज्यीय नए बस टर्मिनल से अब 8 नवंबर से बसों का संचालन किया जा सकेगा। रायपुर सिटी बस सर्विस के एमडी एवं रॉयल बस सर्विस के संचालक सैयद अनवर अली का कहना है, 8 नवंबर के बाद पंडरी बस स्टैंड से नए बस टर्मिनल में बसों की शिफ्टिंग के लिए हम तैयार हैं। सारी सुविधाएं यहां हो चुकी हैं। कुछ बस संचालकों की आफिस को लेकर दिक्कत है, जिसे आने वाले दिनों में दूर करने के लिए आश्वस्त किया गया है। साथ ही निगम प्रशासन ने ऐसे बस ऑपरेटर, जिन्हें नए टर्मिनल में अभी आफिस के लिए दुकानें नहीं दी हैं, वे कुर्सी-टेबल लगाकर वहां काम कर सकते हैं। श्री अली ने ये भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नए बस टर्मिनल को शुरू कराने के साथ ही पंडरी बस स्टैंड से बसों का परिचालन प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
पार्किंग से मिलेगा 3 करोड़ राजस्व
आईएसबीटी से बसों की पार्किंग के एवज में अधिकृत एजेंसी से नगर निगम को सालभर में 3 करोड़ की कमाई तय है। सूत्रों के मुताबिक इस राशि से नगर निगम को नए बस टर्मिनल के रखरखाव के खर्च से निपटने में आसानी होगी। पार्किंग चलाने वाली बड़ी एजेंसी के रूप में बस ऑपरेटर को मौका दिया गया है। एजेंसी दो किस्तों में नगर निगम को तय राशि का भुगतान करेगी। राज्य के बाहर एवं राज्य के भीतर चलने वाली बसों का पार्किंग शुल्क पहले ही तय कर दिया गया है। इसके अलावा मिनी बस का प्रथम बार प्रवेश पर 50 रुपए और दूसरे बार प्रवेश पर 30 रुपए का शुल्क तय है।
महापौर एजाज ढेबर का कहना है, पंडरी बस स्टैंड से बसों की शिफ्टिंग 8 नवंबर के बाद से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। बस संचालक इसमें सहयोग देने तैयार हैं। इससे आने वाले दिनों में पंडरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं राजधानीवासियों को सर्वसुविधा युक्त बस टर्मिनल की सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। श्री ढेबर ने बताया, परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उनका कहना है कि 8 तारीख के बाद वे पंडरी बस स्टैंड से भाठागांव के नए बस टर्मिनल में बसों की शिफ्टिंग के लिए तैयार हैं। वहीं 4 मंजिला बस टर्मिनल परिसर में बसों की पार्किंग से नगर निगम को एक साल में 3 करोड़ रुपए तय है। इससे बस टर्मिनल के मेंटनेंस का झंझट नहीं रहेगा।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।
ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।
पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Uncategorized
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।
बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
