कोरोना
कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाले 92 साल की बल्दीबाई की का निधन, हाल ही में उन्हें हुआ था कोरोना
गरियाबंद। कभी राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दी बाई की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इससे पहले कहा रहा था कि वे स्स्वथ हो गई हैं। बीते दिनों बल्दी बाई कोविड-19 से पीड़ित होकर मेकाहारा रायपुर में भर्ती थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलाधीश निलेश क्षिरसागर को बल्दी बाई के स्वास्थ्य को लेकर जिम्मेदारी दी थी। कुल्हाड़ी घाट मैनपुर और गरियाबंद में इलाज के बाद स्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के उपरांत उन्हें रायपुर मेकाहारा समुचित इलाज के लिए भेजा गया था। वे लगभग 10 दिनों के ईलाज के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने घर कुल्हाड़ी घाट लौट आई थीं। लेकिन अचानक उनके देहंत की खबर आय़ी।
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजीव गांधी को कंदमूल खिलाने के कारण बल्दी बाई कांग्रेस के लिए एक यादगार, अविस्मरणीय महिला के रूप में जानी जाती हैं, बल्दी बाई के बीमार होने के बाद इसकी सूचना सोनिया गांधी तक जब पहुंची तो उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्देशित किया था कि बल्दी बाई के स्वास्थ्य पर विशेष निगाह रखी जाए और इसी के साथ मुख्यमंत्री लगातार बल्दी बाई के स्वास्थ को लेकर गरियाबंद के जिलाधीश निलेश क्षीरसागर को यह दायित्व दिया था कि वे बल्दी बाई के इलाज पर विशेष ध्यान दें। बल्दी बाई की विशेष चिकित्सा हेतु उन्हें लगातार आई.सी.यू. कक्ष में रखा गया था।
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल
रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized19 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…



