Connect with us

छत्तीसगढ़

हंगामे की भेंट चढ़ा सत्र का दूसरा दिन, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Published

on

रायपुर. सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आज का सत्र हंगामे के भेंट चढ़ गया. विपक्ष के सदस्य महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए थे. कुछ देर बाद धरने से उठकर विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष से विपक्ष के सदस्यों ने मुलाकात की. भाजपा विधायकों ने पीएम आवास मामले की सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की.

इसके पहले पीएम आवास योजना लेकर आज सदन में जोरदार हंगामा हुआ. भाजपा विधायक गर्भगृह पहुंचकर जमकर नारेबाजी करने लगे. हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा. शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन सदन में भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर खूब हंगामा मचाया.

पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के जवाब से भाजपा विधायक संतुष्ट नहीं हुए. 51 हजार करोड़ सरकार के कर्ज लेकर भी सदन में हंगामा हुआ. भाजपा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य में 18 लाख 81 हजार पीएम आवास के मकान लंबित हैं. राज्य सरकार गरीबों का हक मार रही है.

यह भी पढ़ें   रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, कहा- किसानों की मांग जायज, हम सरकार से करेंगे बात

बृजमोहन ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश सरकार गरीबों के छत छीन रही है. गरीबों को पीएम आवास उपबंध नहीं होने के मामले पर बृजमोहन ने सदन की कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की. सदस्य केशव चंद्रा ने छत्तीसगढ़ी में सवाल करते हुए कहा गरीब मन ला पीएम आवास के पैसा कब तक उपलब्ध होही.

पीएम आवास के मुद्दे पर सदन में गहमागहमी के बीच भाजपा सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह पहुंच गए. डॉ रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल समेत सभी भाजपा के सदस्य गर्भगृह में जमकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान सदन की कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्थगित भी की गई.

सदन में विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि क्या केंद्र के पैसा नहीं देने पर, राज्य सरकार सभी योजनाओं को वापस कर देगी? देशभर में किसी राज्य ने केंद्र से राशि नहीं मिलने पर योजनाओं को वापस नहीं किया है. मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि इतनी बातें अगर भाजपा केंद्र के सामने रखती तो हमें हमारी हक़ की राशि मिल जाती.

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आरोपियों पर कड़ा प्रहार

सदस्य अजय चंद्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 21-22 में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों को आवास आवंटित करने के लक्ष्य पर भी सवाल उठाया. 19-20 में चारों क़िस्त उपलब्ध नहीं थी क्या कारण है? अजय चंद्राकर ने पूछा कि केन्द्रांश पहले मिलता है या राज्यांश? जवाब देते हुए पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि योजना 2016 से प्रारम्भ हुई है.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जवाब नहीं आया है. विधानसभा अध्यक्ष ने भी कहा कि वे भी इस प्रश्न का उत्तर जानना चाहते हैं. बृजमोहन ने पीएम आवास योजना में कितना लक्ष्य मिला था, लक्ष्य कितना पूरा हुआ?

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG NEWS: आरक्षक ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नगर निगम में हंगामा: बजट चर्चा के दौरान कांग्रेसी पार्षद भाग निकले, इंतजार के बाद अविश्वास प्रस्ताव गिराया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में फाग गीत अपलोड करके दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending