Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में फाग गीत अपलोड करके दी बधाई

Published

on

Chhattisgarh Holi: रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो लांच किया।

सीएम साय ने लिखा कि पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर शनिवार को सीएम निवास से अपना अधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसमें अपना पहला वीडियो होली की बधाई वाला ‘फाग गीत अपलोड किया। यूट्यूब लॉन्चिंग के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारी सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उनको मिल सके, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें   परिवहन ,यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन ने ली, बस मालिक संघ की संयुक्त बैठक

इस वीडियो में भाजपा शासन द्वारा चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात बताई गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा देश और प्रदेश के सांस्कृतिक पर्वों का विशेष संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रोत्साहन देकर भव्यता के साथ उनका आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending