Connect with us

छत्तीसगढ़

सेदरी “ब्लैक स्पॉट” में हुई सड़क दुर्घटना पर पुलिस अधीक्षक ने ली आपात बैठक, सड़क निर्माण एजेंसी को लगाई कड़ीफटकार

Published

on

Bilaspur:- ब्लैक स्पॉट सेदरी थाना कोनी में दिनांक 22 3.2024 की सुबह में हुए, सड़क दुर्घटना जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई थी तथा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था।

यह स्थान पूर्व से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्नांकित किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने जिले की कमान संभालते ही उसका अवलोकन किया था, संबंधित स्थल पर मार्ग निर्माण में कुछ तकनीकी त्रुटि नजर आने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निर्माण एजेंसी को सुधार एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए थे एवं पत्राचार किया गया था।

इस संबंध में घटनास्थल की त्रुटि पूर्ण तकनीकी से हुई मौत को पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अपने कार्यालय में आज अवकाश दिवस होने के बाद भी एक आपात बैठक बुलाई।

यह भी पढ़ें   गरियाबंद : जिला चिकित्सालय गरियाबंद में स्वास्थ्य मेगा कैम्प 24 मई को

जिसमें सड़क निर्माण एजेंसी NHAI के प्रबंधक तकनीकी राजेश्वर सूर्यवंशी, इंजीनियर गौरव शुक्ला, इंजीनियर विमल शर्मा, अदानी ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर सुकांता बसक, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी संतोष भगत, इंजीनियर लक्ष्मीकांत कश्यप तथा यातायात प्रभारी एडिशनल एस०पी० नीरज चंद्राकर, (यातायात) डी०एस०पी० संजय साहू, सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे उपस्थित हुए।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने जिले के सभी “ब्लैक स्पॉट” की फाइल का सूक्ष्म अवलोकन किया, साथ साथ ब्लैक स्पॉट सेदरी चौक की त्रुटि पूर्ण एवं खतरनाक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, सड़क निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई एवं इस स्थान पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने तत्काल कारगर उपाय किए जाने की हिदायत भी दी l

यह भी पढ़ें   BREAKING: छत्तीसगढ़ में कम हुआ कोरोना संक्रमित दर, आज मिले 479 नए पॉजिटिव मरीज, 1 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

इंजीनियरिंग की छात्रा की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि यह एक अपूरणी क्षति है तथा हम सब का दायित्व है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो साथ ही श्री सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकरण की बारीकी से हर पहलू पर जांच की जाएगी तथा यदि जांच में किसी एजेंसी को दोषी पाए जाने पर ऐसे हृदय विदारक घटना के लिए किसी को बक्शा नहीं जायेगा

पुलिस अधीक्षक ने संबंधितों को आज ही मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना को रोकने वैकल्पिक व्यवस्था करने की हिदायत दी l

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर के कई वार्डों में आज नहीं पहुंचेगा निगम का पानी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा दिनेश सिंह तोमर ने कार्यभार ग्रहण किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पूर्व सीएम रमन सिंह का राज्य सरकार पर बड़ा आरोप, कोरोना से मौत के आंकड़े छिपा रहे विभाग...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending