छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया, भाजपा के पक्ष में कितने के इलेक्टोरल बॉन्ड हुए जारी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राजनीति गरम है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ दीपक बैज के बयान पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। विजय शर्मा ने कहा कि पूरे देश में कुल 20 हजार करोड़ रुपए इलेक्टोरल बॉन्ड जारी किए गए थे। इसमें भाजपा के पक्ष में छह हजार करोड़ जारी हुए थे,लेकिन बाकी के 14 हजार करोड़ रुपए किसके पक्ष में जारी हुए, यह बड़ा सवाल है।

विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के 303 सांसद हैं और 6 हजार करोड़ हमारा है, तो जिनके 240 सांसद हैं,उनके 14000 करोड़ रुपए हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी को दोषी बताना उनकी ओछी मानसिकता है। कांग्रेस के बैंक खाता सीज़ होने पर विजय शर्मा ने कहा कि जनता किसका अकाउंट बंद करेगी, यह उन्हें शीघ्र पता लग जाएगा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को विश्वास में लेकर घर-घर जाकर एक लाख रुपए के लिए फॉर्म भरवाने के सवाल पर कहा कि सारी जनता उनसे खफा हैं। वैसे घर-घर जाकर उन्हें सबको मनाना चाहिए। पसीना बहाना चाहिए। उनका पुराना इतिहास जैसा है, वैसा ही जनता ने तय कर रखा है, यह सबको मालूम है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला विश्वसनीयता का है। बीते विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की घोषणा बीजेपी से कही ज्यादा रही। इसके बावजूद महिलाओं ने बीजेपी को जनादेश दिया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विश्वसनीयता खो चुकी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का काम सबको दिख रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कामकाज के बाद सब कुछ साफ है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
