Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस को आॅपरेशन प्रहार अभियान के तहत् मिली सफलता

Published

on

थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 235/2024, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट

’’ सिरगिट्टी पुलिस को ‘‘आॅपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् मिली सफलता।
’’ जनसूचना पर की गयी त्वरित कार्यवाही।
’’ अवैध नशीला प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप के साथ आरोपी पकडा गया।
’’ नयापारा ब्रिज के पास से की गई कोडिन कफ सिरप की बरामदगी।
’’ आरोपीं अवैध नशीला प्रतिबंधित कोडिन सिरप ब्रिकी हेतु रखा हुआ था।
’’ प्रतिबंधित अवैध नशीला कोडिन कफ सिरप कीमती 4250 रूपये की जप्ति।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – प्रगति डोरा पिता सिटी मूर्ति उम्र 28 वर्ष निवासी चुचुहियापारा गणेशनगर थाना

सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘आॅपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी

यह भी पढ़ें   कांग्रेसियों द्वारा बदलापुर की राजनीति करना घोर निंदनीय : लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह

इसी क्रम मे दिनांक 24.03.2024 को जरिये मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि नयापारा ब्रिज के पास गणेशनगर मे एक व्यक्ति अवैध नशीला प्रतिबंधित कफ सिरप ब्रिकी हेतु रखा हुआ है सूचना पर सादी वर्दी टीम द्वारा नयापारा ब्रिज के पास गणेशनगर के पास घेराबंदी कर एक संदेही को पकडा जो अपने पास आसमानी रंग के पीट्ठू मे नशीाला प्रतिबंधित कफ सिरप रखा हुआ था।

संदेही का नाम पूछने पर अपना नाम प्रगति डोरा पिता सिटी मूर्ति उम्र 28 वर्ष निवासी चुचुहियापारा गणेशनगर थाना सिरगिट्टी का रहना बताया। आरोपी के कब्जे से अवैध नशीला प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप 25 नग कीमती 4250 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें   थाना तखतपुर पुलिस ने ड्राई डे पर अवैध शराब विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही, एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि उमेश उपाध्याय, सउनि चुनाराम ध्रुव, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लूट का आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना कोतवाली के शास्त्री स्कूल के पीछे कुछ लड़के नशा पत्ती कर रहे थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रतनपुर में महिला द्वारा बालक के साथ असामान्य यौन अपराध की शिकायत पर की गई गिरफ्तारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending